‘कश्मीर स्वर्ग नहीं, हमारे लिए नरक है’, मृतक शिक्षक दीपक चन्दके सम्बन्धीको मिल रही हैं धमकियां


७ अक्टूबर, २०२१
      जम्मू-काश्मीरके श्रीनगरमें आतङ्कियोंने दो शिक्षकोंकी हत्या कर दी है । इस केन्द्र-शासित प्रदेशके उप-राज्यपाल मनोज सिन्हाने मुसलमान आतङ्कियोंकी इस प्रक्रियाकी निन्दा करते हुए कहा, “निर्दोष लोगोंपर आतङ्की आक्रमण करनेवालोंको उचित उत्तर दिया जाएगा । आतङ्की और उनके संरक्षक जम्मू-काश्मीरमें शान्ति भंग करने और प्रगतिको रोकने तथा अवरोध उत्पन्न करनेमें कभी भी सफल नहीं होंगे ।”  राज्यके ‘डीजीपी’ दिलबाग सिंहने इसे साधारण नागरिकोंको लक्ष्य करना बताया है, जो कि अमानवीय है । इसमें समाजकी सेवामें लगे निर्दोष लोग, जिनका किसीसे भी कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें लक्ष्य बनाया जा रहा है । इस प्रकारकी हत्याएं इसलिए की जा रही हैं, जिससे एक साम्प्रदायिक वातावरण बनाया जा सके । ‘डीजीपी’ने इसे पाकिस्तानका षड्यन्त्र बताया है । श्रीनगरके ‘मेयर’ जुनैद मट्टूने भी आतंकी आक्रमणकी निन्दा की । मारे गए शिक्षक दीपक चन्दके एक सम्बन्धीका कहना है, “हमें अभी भी धमकी भरे दूरभाष (फोन) आ रहे हैं । कश्मीर स्वर्ग नहीं है, नरक है । हमें पिछले ३० वर्षोंसे लक्ष्य बनाया जा रहा है ।”
     कश्मीरसे जबतक म्लेच्छ आतंकियोंका सम्पूर्ण विनाश नहीं हो जाता, तबतक कश्मीरको स्वर्ग बनाया भी नहीं जा सकता ! आतंकियोंके विनाश, पाकिस्तानके विनाशसे ही सम्भव है; अतः भारत शासन यह कार्य शीघ्र करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution