समाजसेवाकी आडमें धर्मान्तरण करवाता था सरफराज अली जाफरी, ‘मौलाना’ सिद्दीको देता था धन, उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’ने बनाया बन्दी


८ अक्टूबर, २०२१
      मुसलमानी धर्मान्तरण समूहकी जांच कर रही, उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’ने ७ अक्टूबर २०२१, गुरुवारको बडी कार्यवाही करते हुए, ‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकीके सहयोगी सरफराज अली जाफरीको बन्दी बना लिया । उसे अमरोहा जनपदसे बन्दी बनाया गया । वह भारतके सबसे बडे धर्मान्तरण ‘सिंडिकेट’ चलानेके आरोपित ‘मौलाना’ कलीम  सिद्दीकीके  साथ  मिलकर कार्य कर रहा था और २०१६ सेही इसमें लिप्त था ।
      पश्चिमी उत्तर प्रदेशके सबसे बडे ‘मौलवियों’मेंसे एक ‘मौलाना’कलीम सिद्दीकीको गत माह ‘एटीएस’ने बन्दी बनाया था । ‘एटीएस’के महानिदेशक जीके गोस्वामीने विवरण दिया कि ‘मौलाना’ सिद्दीकीसे पूछताछके समय सरफराज अली जाफरीके विषयमें जानकारी मिली थी । उन्होंने कहा, ‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकीके ‘ग्लोबल पीस सेंटर’में जाफरी कार्य करता  था । वह ‘रिवर्ट’ व ‘रिहैब’ और ‘दावा व्हाट्सएप’ गुटका सदस्य था ।    इसीके माध्यमसे उसके ‘गिरोह’के लोगोंने धार्मिक द्वेष फैलानेके साथ ही, लोगोंको लोभ देकर, उन्हें मुसलमान धर्म अपनानेके लिए प्रेरित किया ।
       ‘एटीएस’के अनुसार, धर्म-परिवर्तनके समूहमें सम्मिलित जाफरी जामिया नगरका रहनेवाला है । वह कथित रूपसे कलीम सिद्दीकीके ‘ग्लोबल पीस सेंटर’के कार्य देखता था । इसके अतिरिक्त, समाज सेवाकी आडमें लोगोंका धर्मान्तरण करानेवाले नई देहली स्थित ‘ह्यूमैनिटी फॉर ऑल ऑर्गनाइजेशन’को भी सञ्चालित करता था ।
     समाजसेवाके नामपर विदेशोंसे आनेवाला धन ही धर्मान्तरणका मुख्य कारण हैं । २०१४ से पूर्व भारतमें कई सहस्र ‘एनजीओ’ एवं तथाकथित सनजसेवी संस्थाए पंजीकृत थी और उनमेंसे अधिकाङ्शका कार्य कागदोंपर समाजसेवा करना था; किन्तु वास्तविकतामें उनका कार्य धर्मान्तरण ही था । विगत ७५ वर्षोंमें ये संस्थाए प्रशासनकी कमियोंके कारण बहुत निपुण हो चुकी हैं; अत: जब शासन एक मार्ग बन्द करता है, तब यह दूसरे मार्गसे धर्मान्तरण आरम्भ कर देती हैं । जबतक हिन्दू जागरूक नहीं होंगे, तबतक इसी प्रकार धर्मान्तरण होता रहेगा; अत: भावीपीढीको बचानेके लिए हमें प्रत्येक स्तरपर सजग रहना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution