पहले पाकिस्तानके करकमें हिन्दुओंका मन्दिर तोडा, अब तोडनेवाले ‘इस्लामी’ कट्टरपन्थियोंपर लगे अर्थदण्डको हिन्दू परिषदपर भरनेका दबाव


२४ नवम्बर, २०२१
       पाकिस्तानमें अल्पसंख्यकों विशेषकर हिन्दुओंपर अत्याचार कोई नूतन बात नहीं है । इस विषयमें एक और प्रकरण उजागर हुआ है । ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’के प्रतिवेदनके अनुसार, हिन्दू परिषदपर उन ‘इस्लामी’ कट्टरपन्थियोंके स्थानपर अर्थदण्ड भरनेका दबाव बनाया जा रहा है, जो करकमें एक मन्दिर विध्वंसमें सम्मिलित थे । सर्वोच्च न्यायालयद्वारा ११ ‘मौलवियों’पर लगाया गया अर्थदण्ड हिन्दू पूर्वमें ही भर चुके हैं । अब उनपर इस प्रकरणके आरोपित अन्य १०० से अधिक ‘इस्लामी’ कट्टरपन्थियोंका अर्थदण्ड देनेका भी दबाव है ।
         खैबर-पख्तूनख्वाके ‘करक’ जनपदमें दिसम्बर २०२० में मन्दिरपर आक्रमण किया गया था । इस प्रकरणमें पाकिस्तानकी सर्वोच्च न्यायालयने ११ ‘मौलवियों’पर अर्थदण्ड लगाया था । यह राशि ‘ऑल पाकिस्तान हिन्दू परिषद’के संचित धन से (फण्ड से) दी गई है ।
        ‘अन्धेर नगरी चौपट राजा’ जैसी दुर्दशासे ग्रसित होनेसे पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक समूह पूर्णरूपसे असहाय व पीडित हैं । भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे विश्वपटलमें पाकिस्तान रूपी अन्धकारको मिटाना होगा, इस दिशामें सभीको कृतिशील होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution