‘अधिक मांस खाकर मस्तक ‘गर्म’ न करो, उसपर ‘बर्फ’ डालो, गुटखा खाकर मुंह बन्द रखो’, मुसलमानोंसे बोले महाराष्ट्रके मन्त्री


३ दिसम्बर, २०२१

      महाराष्ट्रके उद्धव शासनमें मन्त्री जितेंद्र आव्हाड मुसलमानोंको लेकर दिए अपने एक वक्तव्यको लेकर चर्चामें हैं । ‘एनसीपी’ नेताने मुंबईके निकट भिवंडीमें पत्रकारोंसे बात करते हुए, कुछ समय पूर्व ‘रजा एकेडमी’के महाराष्ट्र बन्दके मध्य हुए उपद्रवके सन्दर्भमें मुसलमानोंको सीख दी । त्रिपुरापर असत्य समाचारकी आड लेकर मुसलमानोंने राज्यके कई नगरोंमें हिंसा की थी ।
      आव्हाडने मुसलमानोंसे कहा, “मैं सभी मुसलमान भाइयोंसे निवेदन करना चाहता हूं । अधिक मांस खाकर मस्तक न ‘गर्म’ करो । पूर्णतः शान्तिसे कार्य करो । वे (विरोधी दलके लोग) चाहते ही हैं कि तुम्हारा मस्तक ‘गर्म’ हो जाए । मस्तकपर ‘बर्फ’ रखो और मुंहमें पान, सुपारी, रजनीगन्धा, जो खाना हो खाओ; किन्तु मस्तकपर ‘बर्फ’, मुंहको ताला । कुछ नहीं होगा ।” विचारणीय है कि महाराष्ट्रमें ‘गुटखा’का विक्रय प्रतिबन्धित है ।
      ज्ञातव्य हो कि अमरावतीसे एक दृश्यपट सामने आया था, जिस कारण त्रिपुराकी कथित हिंसाके विरोधमें महाराष्ट्रके नांदेड, अमरावती और मालेगांवमें, १२ नवम्बर २०२१ को मुसलमान संगठनोंने अत्यधिक विरोध किया । बलात आपणियां बन्द करवाई गईं और ‘पुलिस’पर भी ‘पथराव’ हुआ ।
        जिस राज्यके मन्त्री ऐसे अनर्गल वक्तव्य देते है । वह शासन कैसा करते होंगे ? यह स्पष्ट होता है । हिंसा करनेवालोंका समर्थन इसी राज्य का शासन करें तो ऐसा शासनका शीघ्र ही नाश हो जाता है । स्वयंको हिन्दुओंका शुभचिन्तक कहकर, हिन्दुओंका सहयोग पानेवाले उद्धव शासनका छद्म नाट्य और उसका परिणाम अब सबके समक्ष है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution