इस्लाम त्यागनेको इच्छुक है असलम; पर मारते हैं मुसलमान, भगवा गमछा ओढकर पहुंचा ‘पुलिस थाने’
०९ दिसम्बर, २०२१
उत्तरप्रदेशके कानपुरमें एक असलम नामक युवक भगवा गमछा ओढकर ‘थाने’ पहुंचा । उसने ‘पुलिस’को बताया कि उसे मोहम्मद अली नामक व्यक्तिने पीट-पीटकर रक्तरंजित कर दिया है; क्योंकि वह अब जिहादी जीवन जीनेका इच्छुक नहीं; वरन वह अब हिन्दू धर्म स्वीकारनेका इच्छुक है । उसका दृश्यपट सार्वजनिक है, जिसमें उसके वस्त्रोंपर रक्त देखा जा सकता है ।
वह ‘छोटे मियांका हाता’ क्षेत्रका निवासी है । इस क्षेत्रको वह ‘बदनाम क्षेत्र’ कहता है । उसने कहा कि उसे यदि इन लोगोंने धर्मान्तरण नहीं करने दिया, तो वह दूर भाग जाएगा; परन्तु जिहादी जीवन नहीं जीयेगा ।
प्रत्येक मानवीय विचारधारा युक्त मानवका हिन्दूधर्ममें स्वागत है । अनेक मुसलमान, जो इस्लामकी कुरीतियोंसे व हिन्दू धर्मकी सत्यतासे परिचित हैं, वे धर्मान्तरणको अग्रसर हैं । कट्टरपन्थी मुसलमान ऐसे लोगोंकी हत्यातक करनेसे नहीं चूकते । ऐसे लोगोंको सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए, जिससे ये लोग शान्तिपूर्ण जीवन जी सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply