‘हिन्दुओंके कार्यक्रमको अनुमति दी तो ऐसी स्थितिका निर्माण करेंगे कि नियन्त्रण करना कठिन हो जाएगा’, पूर्व ‘डीजीपी’ मोहम्मद मुस्तफा


२६ जनवरी, २०२२
       पंजाब कांग्रेसके प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धूके रणनीतिक सलाहकार और पंजाब पुलिसके पूर्व महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफाने मालेरकोटलामें धार्मिक द्वेष फैलानेवाला वक्तव्य दिया ।
      उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रमें हिन्दुओंकी जनसभाकी अनुमति दी तो ऐसी स्थिति उत्पन्न करेंगे कि प्रशासन सम्भाल नहीं सकेगा । उन्होंने यह धमकी युक्त वक्तव्य तब दिया, जब वे मालेरकोटलामें अपनी पत्नी, पंजाबकी ‘कैबिनेट’ मन्त्री रजिया सुल्तानाके चुनाव प्रचार जनसभाको सबोधित कर रहे थे ।
      भाजपाके नेताओंद्वारा इस दृश्यपटको ‘वायरल’ करनेके उपरान्त उनपर मालेरकोटला ‘थाने’में धारा १५३ (अ) (विभिन्न समूहोंके मध्य धर्म, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदिके आधारपर शत्रुता फैलाना), धारा १२५ (वर्गोंके मध्य शत्रुता बढाना) के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट हुआ है ।
       धर्मसंसदमें कथित भडकाऊ वक्तव्य देनेपर हिन्दू नेताओं, महन्तोंको बन्दी बनाया जाता है; पर वैमनस्य फैलानेवाले कट्टरपन्थी निर्भय होकर समाजमें घूमते हैं । यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution