‘हिन्दुओंके कार्यक्रमको अनुमति दी तो ऐसी स्थितिका निर्माण करेंगे कि नियन्त्रण करना कठिन हो जाएगा’, पूर्व ‘डीजीपी’ मोहम्मद मुस्तफा
२६ जनवरी, २०२२
पंजाब कांग्रेसके प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धूके रणनीतिक सलाहकार और पंजाब पुलिसके पूर्व महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफाने मालेरकोटलामें धार्मिक द्वेष फैलानेवाला वक्तव्य दिया ।
उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रमें हिन्दुओंकी जनसभाकी अनुमति दी तो ऐसी स्थिति उत्पन्न करेंगे कि प्रशासन सम्भाल नहीं सकेगा । उन्होंने यह धमकी युक्त वक्तव्य तब दिया, जब वे मालेरकोटलामें अपनी पत्नी, पंजाबकी ‘कैबिनेट’ मन्त्री रजिया सुल्तानाके चुनाव प्रचार जनसभाको सबोधित कर रहे थे ।
भाजपाके नेताओंद्वारा इस दृश्यपटको ‘वायरल’ करनेके उपरान्त उनपर मालेरकोटला ‘थाने’में धारा १५३ (अ) (विभिन्न समूहोंके मध्य धर्म, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदिके आधारपर शत्रुता फैलाना), धारा १२५ (वर्गोंके मध्य शत्रुता बढाना) के अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट हुआ है ।
धर्मसंसदमें कथित भडकाऊ वक्तव्य देनेपर हिन्दू नेताओं, महन्तोंको बन्दी बनाया जाता है; पर वैमनस्य फैलानेवाले कट्टरपन्थी निर्भय होकर समाजमें घूमते हैं । यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply