मुसलमान युवकको मारने व बलपूर्वक ‘जय श्रीराम’का उद्घोष करानेके आरोपमें न्यायालयने‌ दोनों आरोपियोंको प्रदानकी प्रतिभूति, बताए गए आरोप है निराधार


३ फरवरी, २०२२
झारखंडमें एक मुसलमान व्यक्तिको मारनेके आरोपमें बन्दी बनाए गए दो व्यक्तियोंको धनबादके सत्र न्यायालयने प्रतिभूति प्रदान की है । इन दो‌नों व्यक्तियोंपर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने मुसलमान युवकको बलपूर्वक ‘जय श्रीराम’का उद्घोष करवाया था । वहीं युवकोंने स्पष्ट कहा था कि उन्हें अकारण फंसाया गया है एवं समस्त आरोप निराधार हैं । उनके अनुसार, मुसलमान युवकने भगवान श्रीरामके विषयमें अपशब्द कहे तथा ‘बीजेपी’ नेताओंके विरुद्ध भी इनका प्रयोग किया था, इसी कारण वह मुसलमान युवकसे कठोरतासे व्यवहार कर रहे थे । वहीं मुसलमान युवकके भाईने कहा कि उसका बडा भाई गांधीकी मूर्तिके समीप मार्गको पार कर रहा था, उसी समय आरोपियोंने उसे देखा व मारपीटकर थूक चाटनेको बाध्य किया एवं ‘जय श्रीराम’के नारे लगवाए । वहीं परिवादको निराधार बताते हुए आरोपियोंकी ओरसे इस प्रकरणको षड्यन्त्र कहा गया है । प्रकरणका एक ‘वीडियो’ भी साझा हो रहा है, जिसमें क्रोधित जनसमूह मुसलमान युवकसे बारम्बार पूछ रही है कि ‘तुमने क्यों बोला’ एवं इसका उत्तर देते हुए युवक कहता है कि उससे चूक हो गई । इसीके पश्चात लोगों उससे खींचातानी करते दृष्टिगत होते हैं ।
       आरोपी हिन्दू हैं इसलिए प्रकरण चर्चित हुआ और निरपराध होनेपर भी उन्हें प्रताडित किया जा रहा है, यह हिन्दूद्रोही मानसिकताका परिणाम है । हिन्दू सामान्यतः सहिष्णु ही होता है; किन्तु उसकी इसी सहिष्णुताके कारण आज वह प्रताडित हो रहा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution