‘गोमूत्र पीकर आएं’, ‘टीएमसी’ सांसद महुआ मोइत्राने मोदी शासनका उपहास उडानेके लिए बोली पुलवामा आतङ्कीकी भाषा


३ फरवरी, २०२२
अपने लोकसभा भाषणसे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्राने गुरुवार, ३ फरवरी २०२२ को ‘ट्विटर’पर मोदी शासनपर व्यंग्य कसनेके लिए गोमूत्रका उपहास उडाया ।
‘भाजपा’को सम्बोधित करनेके लिए अनुचित ‘हैंडल’को ‘टैग’ करते हुए महुआ मोइत्राने ‘ट्वीट’ किया, “मैं आज सांय कालको राष्ट्रपतिके अभिभाषणपर लोकसभामें बोलने जा रही हूं । मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि ‘बीजेपी’ स्वयंको सज्ज रखे । गोमूत्रके ‘शॉट्स’ भी पीकर आए !”
विदित हो कि मोइत्राने कई अवसरोंपर असंसदीय भाषाका खुलकर प्रयोग करके एक बार नहीं; अपितु कई बार अपने हिन्दू द्वेषको प्रकट किया है । गत वर्ष उन्होंने भारतको ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ कहकर एक नूतन विवाद खडा कर दिया था । तब भी उन्होंने केन्द्र शासनपर आक्रमण करनेके लिए गोमूत्रका प्रयोग किया था ।
‘ट्वीट’में मोइत्राने कहा था, “हमारे ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’में आपका स्वागत है ! गोमूत्र पियो, गोबर छिडको और शौचालयमें विधानके शासनको बहा दो ।” इस ‘ट्वीट’के पश्चात सामाजिक जालस्थलपर लोगोंने जमकर खिंचाई        की थी ।
       अपने विरोधियोंपर अपमानजनक टिप्पणी करने और उपहास उडानेका उनका पुराना स्वभाव है । कई अवसरोंपर उन्होने अपने समकक्ष सांसदोंके साथ भी असंसदीय भाषाका प्रयोग किया है । महुआ मोइत्रासे भाषायी गरिमा और स्त्री मर्यादाकी अपेक्षा रखना मूर्खता ही होगी । समाजमें यथोचित मानकोंकी स्थापनाके लिए रामराज्य कितना आवश्यक है ? यह उपर्युक्त प्रसंगसे ज्ञात होता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution