उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं गोरखनाथ मन्दिरको मिली ‘बम’से उडानेकी धमकी
८ फरवरी, २०२२
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव १० फरवरीसे आरम्भ होने जा रहे हैं; परन्तु इससे पूर्व मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं गोरखनाथ मन्दिरको ‘बम’से उडानेकी धमकी प्राप्त हुई है । यह धमकी ‘लेडी डॉन’ नामक ‘टि्वटर हैंडल’के माध्यमसे दी गई है । अब इसके पश्चात उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ पूर्णतः सतर्क है एवं गोरखनाथ मन्दिरकी सुरक्षा व्यवस्थामें भी वृद्धि की गई है । वहीं ‘हिन्दुस्तान’के प्रतिवेदनके अनुसार शुक्रवारको सामाजिक जालस्थलपर ऐसे तीन ‘ट्वीट’ किए गए थे जिसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ, ‘रेलवे स्टेशन’ व ‘बस अड्डे’में ‘बम’ लगाए जानेकी बात कही गई थी । इसके अतिरिक्त इसमें योगी आदित्यनाथकी हत्या एवं गोरखनाथ मन्दिरको भी ‘बम’से उडानेके विषयमें कहते हुए लिखा था कि गोरखनाथ मठमें ८ स्थानोंपर सुलेमान भाईने ‘बम’ लगा दिया हैं । इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ चौकस हो गई है एवं मठपर भी जांच कराई जा रही है । उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी अप्रैल माहमें ‘पुलिस कंट्रोल रूम’को ‘व्हाट्सऐप्प’के माध्यमसे मुख्यमन्त्री योगीकी हत्या कर देनेकी धमकीका सन्देश प्राप्त हुआ था ।
प्रदेशमें शान्ति व्यवस्थाको भंग करनेवाले ऐसे असामाजिक तत्त्वोंको शीघ्र ही पकडकर कठोर दण्ड प्रदान करना चाहिए, जिससे अन्य राष्ट्रद्रोही भी इससे सीख लें एवं इस प्रकारके कृत्य करनेसे पूर्व बारम्बार सोचें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply