पाकिस्तानमें अपहरणके प्रयास असफल होनेपर मार्गके मध्य १८ वर्षीय हिन्दू युवतीकी ‘गोली’ मारकर की हत्या
२२ मार्च, २०२२
पाकिस्तानके सिंध प्रान्तमें १८ वर्षकी हिन्दू युवतीकी गोली मारकर हत्या कर दी गई । प्रतिवेदनके अनुसार, उसका अभिज्ञान पूजा कुमारी ओडके रूपमें हुआ है । प्रकरण सोमवार, २१ मार्च २०२२ का है । सुक्कूर जनपदके रोहीमें पूजाके अपहरणके प्रयास असफल होनेपर जिहादीने उसे मार्गके मध्य ही ‘गोली’ मार दी । पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायतके अनुसार, वाहिद बख्श लशारीने ही पूजाके अपरहणका प्रयास किया था, जिसका विरोध करनेपर युवतीको अपने प्राण गंवाने पडे । पाकिस्तानमें अल्पसंख्यक समुदायमें विशेषकर हिन्दू युवतियोंका बलपूर्वक अपहरणकर उनसे ‘निकाह’कर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जाता है । वहीं ‘फ्राइडे टाइम्स’के प्रतिवेदनके अनुसार, प्रत्येक वर्ष हिन्दू महिलाओंके अपहरणके प्रकरण विशेषकर अधिक होते हैं । ‘पीपुल्स कमिशन फॉर माइनॉरिटी राइट ऐंड सेंटर फॉर सोशल जस्टिस’के अनुसार २०१३ से २०१९ के मध्य बलपूर्वक धर्मान्तरणकी १५६ घटनाएं उजागर हुई है । उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही सिंधमें बलपूर्वक धर्म परिवर्तनके अन्तर्गत दो हिन्दू बालिकाओंके अपहरणका प्रकरण आया था एवं इसी प्रकार १५ वर्षकी हिन्दू बालिका पायल कुमारीका भी सिंधके गोथवाली मोहम्मद पटाफीसे अपहरण किया गया था ।
नित्य उजागर होते हिन्दुओंके उत्पीडनके समाचार सुनकर भी केन्द्र शासन, भारत एवं विश्वके अनेक समाजसेवी संगठन धृतराष्ट्र समान वर्तनकर दृष्टिहीनसे बन जाते हैं । वहीं, जैसा भयावह जीवन अल्पसंख्यक हिन्दू ‘इस्लामिक’ राष्ट्रमें व्यतीत करते हैं, ऐसी कल्पना भारतके मुसलमान स्वप्नमें भी नहीं कर सकते । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply