ऋषिकेशके चिदानंद मुनिके आश्रममें मुसलमानोंद्वारा ‘नमाज’ !


२९ मार्च, २०२२
ऋषिकेशके निर्वाणी आखाडेके चिदानंद मुनिके आश्रममें मुसलमानोंद्वारा नमाजपठनकी घटना उजागर हुई है । इसलिए हरिद्वारके सन्तोंने चिदानंद मुनिका निषेध किया है । हरिद्वारके शांभवी आश्रमके अध्यक्ष स्वामी आनंदस्वरूपकी अध्यक्षतामें सन्तोंने बैठकमें चिदानंद मुनिका विरोध किया ।
सन्तोंकी भेंटके उपरान्त स्वामी आनंद स्वरूपने पत्रकारोंसे संवाद करते हुए कहा कि ‘चिदानंद मुनिने पवित्र गंगाजीको प्रदूषित किया है; इसलिए हरिद्वारके सन्त उन्हें क्षमा नहीं करेंगे । ऐसे सन्तोंद्वारा किया गया कार्य धर्मके विरुद्धमें होता है, यह कहते हुए काली सेनाने उनको निर्वाणी आखाडेसे निकाल देनेका परामर्श दिया है ।’
काली सेनाके विनोद गिरी महाराजने इस घटनाका निषेध करते हुए कहा है कि ‘हिन्दुओंके विरुद्ध कार्य करनेवाले किसी कोई भी व्यक्ति अथवा सन्तको काली सेना छोडेगी    नहीं । जो सन्त सनातन धर्म एवं संस्कृतिका अनादर करते हैं, उनका बहिष्कार कर उनका मुंह काला किया जाएगा ।’
       बाह्य आचरणके माध्यमसे हिन्दू मुसलमान एकताका प्रदर्शन करनेके प्रयास सदैवसे निरर्थक सिद्ध होते आए हैं । वास्तविक एकता आत्मिक स्वरूपकी होती है; जो सनातन धर्मकी सर्व व्यापकताको परिलक्षित करता है; ऐसा अन्य पन्थोंको सनातन धर्मकी ओर उन्मुख होकर सीखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution