‘साहब गोली मत मारो’, घरपर ‘बुलडोजर’ पहुंचते ही सामूहिक दुष्कर्म आरोपित इजराइलने ‘अब्बू-अम्मी’के साथ किया आत्मसमर्पण
३ अप्रैल, २०२२
उत्तर प्रदेशके गोंडा जनपदमें दलित लडकीसे हुए सामूहिक दुष्कर्मके तीसरे आरोपित इजराइलने अपने घरवालोंके साथ ‘पुलिस’के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है । गोंडा ‘पुलिस’के जनपद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमारने, ३ मार्च २०२२ को (रविवार को) इसकी जानकारी दी है । इजराइलके घरपर कल ‘पुलिस’ ‘बुलडोजर’ लेकर पहुंची थी । ‘पुलिस’ने आरोपित इजराइलपर २५ सहस्र (हजार) रुपएका पुरुस्कार भी घोषित कर रखा था । बन्दी बनाते समय आरोपितके परिजनके हाथमें ‘तख्ती’ भी थी । उस ‘तख्ती’में लिखा था, “साहब आत्मसमर्पण कर रहा हूं । मुझे ‘गोली’ मत मारो ।”
इस घटनासे जुडे गत घटनाक्रमकी जानकारी देते हुए ‘एसपी’ गोंडा ‘आईपीएस’ संतोष कुमारने कहा, “४ दिन पूर्व जनसुनवाईमें महिला अपनी बेटीके साथ आई थी । उसने बताया कि उसकी दलित समाजकी बच्चीके साथ सामूहिक दुष्कर्मकी घटना हुई है । इसको गम्भीरतासे लेते हुए अन्य धाराओंके साथ ‘एससी’ / ‘एसटी’ अधिनियममें अभियोग लिखवाया गया । आरोपितोंको पकडनेके लिए ‘पुलिस’ दलोंको गठित किया गया था । इस घटनाका एक आरोपित राजा ‘पुलिस’ भिडन्तमें ‘गोली’ लगनेके पश्चात पकडा गया था । कल रात्रि विलम्बसे रिजवान नामका भी आरोपित ‘गोली’ लगनेके पश्चात बन्दी बनाया जा चुका है ।”
‘एसपी’ संतोष कुमारने आगे बताया, इस अभियोगमें एक अन्य बचे वाञ्छितको भी ‘पुलिस’ दल निरन्तर खोज रही है । इन चारों आरोपितोंको दण्ड दिलानेके लिए हमारा दल प्रतिबद्ध है । हमारा प्रयास इन आरोपितोंको ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’से अल्प अवधिमें अधिकाधिक दण्ड दिलानेका रहेगा ।”
एक समय था, जब अपराधी अपराधकर सर्वत्र घूमते थे और अब योगी शासनमें परिजन सहित आत्मसमर्पण कर रहे है । इसे ही विधानका भय कहते हैं । ऐसा सुशासन समूचे राष्ट्रमें हो, अब यही देशके प्रत्येक हिन्दूको अपेक्षित है और इसके लिए हिन्दू समाज सङ्घर्षरत भी है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply