घरसे परीक्षा देने निकली लडकी, अपहरणकर ‘मस्जिद’ ले गया साबिर मिर्जा, बलात धर्मान्तरणके पश्चात ‘निकाह’
७ अप्रैल, २०२२
उत्तर प्रदेशके फतेहपुर जनपदसे एक हिन्दू लडकीका अपहरणकर उसका धर्मान्तरणकर ‘निकाह’ किए जानेका समाचार है । विवरणोंके अनुसार, आरोपित साबिर मिर्जा लडकीका अपहरणकर बांदाकी एक ‘मस्जिद’में ले गया । वहां धर्म परिवर्तन करवाकर उससे ‘निकाह’ किया ।
पीडिता ३१ मार्च २०२२ को घरसे परीक्षा देनेके लिए निकली थी । जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पिताने ‘पुलिस’में परिवाद प्रविष्ट करवाया । जाफरगंजके ‘डीएसपी’ने बताया, “थाना गाजीपुरमें एक व्यक्तिने अपनी बेटीको किसीके द्वारा ‘बहला-फुसला’कर ले जानेका परिवाद प्रविष्ट करवाया था । इस सम्बन्धमें ‘थाने’पर प्राथमिकी प्रविष्ट की गई और पीडिताको खोज लिया गया है और उसने बताया कि उसका धर्म परिवर्तन करवानेका प्रयास किया जा रहा था । साथ ही उसको धमकी भी दी जा रही थी । इस सम्बन्धमें २४ वर्षीय साबिर मिर्जाको बन्दी बनाकर कारागृह भेज दिया गया है । आगेकी जांच चल रही है ।”
‘मीडिया’ विवरणके अनुसार, आरोपित साबिर मिर्जा पीडिताको पडोसी जनपद बांदाकी किसी ‘मस्जिद’में ले गया था । इस मध्य एक ‘मौलवी’ने पीडिताका ‘निकाह’ और धर्मान्तरण करवाया । आरोपित मिर्जापर ‘आईपीसी’की धारा ३६६, ३८६, ४२०, ५०६ व ३/५ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक २०२१ के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । इस घटनासे जुडे अन्य सन्दिग्धोंकी भूमिकाकी जांच हो रही है ।
उत्तर प्रदेश जैसे राज्यमें, जहां लव जिहादके विरुद्ध कठोर विधान है, वहां भी इन जिहादियोंका दुस्साहस इतना है तो अन्य राज्योंकी स्थितिकी कल्पना की जा सकती है । शासन हिन्दुओंके, अन्य धर्मियोंसे विवाहको पूर्णतः अवैध घोषित करे और इसे कठोर दण्डनीय अपराध घोषित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply