झारखंड पंचायत चुनावमें प्रत्याशीके नामांकनमें लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के ‘नारे’
२२ अप्रैल, २०२२
झारखंडके गिरिडीह जनपदमें एक मुखिया प्रत्याशीके नामांकनके ‘जुलूस’में अचानक ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के ‘नारे’ लगे । घटना २० अप्रैलकी है जब, मोहम्मद शाकिर अपने समर्थकों संग एक गाडीपर नामांकन हेतु पहुंचे थे । समर्थकोंने उनके समर्थनमें ‘नारे’ लगाए व अचानक वे लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’के ‘नारे’ लगाने लगे । अचरजका विषय यह कि मोहम्मद शाकिरने भी उन्हें रोकनेके प्रयास नहीं किया । शीघ्र ही ‘नारे’का दृश्यपट ‘वायरल’होगया तो गिरिडीह ‘पुलिस’ने सम्बन्धित धाराओंमें परिवाद प्रविष्टकर १० लोगोंको आरोपी बनाया ।
मोहम्मद शाकिर समेत ३ लोग बन्दी बनाए गए हैं । ‘पुलिस’ जांच कर रही है ।
जो मनमें था वह ‘नारों’के रूपमें जिह्वापर आ गया, इसमें कोई आश्चर्य नहीं । भारतमें ऐसे अनेकानेक धर्मान्ध हैं, जो यही मानसिकता रखते हैं, सभी हिन्दू उनसे सतर्क रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply