हनुमानजीकी प्रतिमा लगानेपर उपद्रव, उपद्रवियोंने किया ‘पथराव’ : मध्य प्रदेशके नीमचमें धारा १४४ क्रियान्वित


१७ मई, २०२२
       मध्य प्रदेशके नीमचमें दो समुदायोंके मध्य तनावका समाचार सामने आ रहा है । बताया जा रहा है कि नीमचमें पुरातन ‘कचहरी’पर हनुमानजीकी प्रतिमाकी प्राण-प्रतिष्ठा करनेको लेकर दो पक्षोंमें विवाद हुआ । इसके उपरान्त कुछ लोगोंने ‘पथराव’ करना शुरू कर दिया । ‘पुलिस’को ‘भीड’पर नियन्त्रण पानेके लिए ‘आंसू गैस’के ‘गोले’ छोडने पडे । स्थितिको नियन्त्रित करनेके लिए क्षेत्रमें धारा १४४ क्रियान्वित कर दी गई है ।
     नीमचके ‘एसपी’ सूरज कुमार वर्माने बताया कि एक ‘दरगाह’के निकट हनुमानजीकी प्रतिमाकी स्थापनाको लेकर दो पक्षोंमें ‘कहासुनी’ हुई । इसे लेकर दोनों पक्षोंमें विवाद हो गया । सूचना पाकर अवसरपर ‘पुलिस’ने पहुंचकर स्थितिपर नियन्त्रण पाया । उन्होंने बताया कि दोनों पक्षोंके मध्य ‘पथराव’ भी हुआ है । इसमें दो तीन ‘बाइकों’को क्षति पहुंची है । यद्यपि उनके अनुसार, विवादमें कोई भी चोटिल नहीं हुआ है ।
        मध्य प्रदेशमें अभी कुछ समय पूर्व ही जिहादियोंने उपद्रव किए थे; किन्तु अब पुन: दूसरे नगरोंमें भी वैसा ही कुछ करके हिन्दुओंको भयभीत करना चाहते हैं । प्रशासनको चाहिए कि इन उपद्रवी जिहादियोंको कठोर दण्ड दें तथा इन्हें कारागृह पहुंचाए ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution