जेएनयूने ‘इस्लामी आतंकवाद’पर पाठ्यक्रमसे मना किया !


जून १९, २०१८

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासनने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोगको भेजे अपने उत्तरमें कहा है कि विश्वविद्यालयकी शैक्षणिक परिषदकी बैठकमें ‘इस्लामी आतंकवाद’पर किसी पाठ्यक्रमका प्रस्ताव नहीं किया गया है । दिल्ली अल्पसंख्यक आयोगके अध्यक्ष जफर-उल-इस्लाम खानने मंगलवारको यह सूचना दी ।

उन्होंने बताया कि जेएनयूके कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रमोद कुमारने कहा कि शैक्षणिक परिषदकी बैठकमें  ‘इस्लामी आतंकवाद’पर कोई पाठ्यक्रम प्रस्तावित नहीं किया गया । प्रसार वाहन विवरणका संज्ञान लेते हुए आयोगने विगत माह सूचना देकर विश्वविद्यालयमें प्रस्तावित पाठ्यक्रमको आरम्भ करनेका कारण पूछा था ।

खानने बताया कि कुलसचिवने आयोगको प्रस्तावित   ‘सेण्टर फॉर नेशनल सिक्यूरिटी स्टडिज’के अवधारणा पत्रकी एक प्रति भेजी है और कहा है कि जेएनयूको इसकी सूचना नहीं है कि किसी भारतीय या विदेशी विश्वविद्यालयमें ‘इस्लामी आतंकवाद’पर कोई पाठ्यक्रम पढाया जाता है या नहीं ? कुमारने १८ मईको हुई १४५ वीं शैक्षणिक परिषदकी बैठकमें हुई चर्चाके विवरणकी एक प्रतिभी आयोगको दी है, जहां इसे चर्चाके लिए रखा गया था ।

आयोगके अध्यक्षने कहा ‘जेएनयूके कुलसचिवके आश्वासनके विपरीत, अवधारणा पत्रमें प्रस्तावित केन्द्रके मुख्य क्षेत्रोंके भागके रूपमें ‘इस्लामी आतंकवाद’ सम्मिलित है । इन क्षेत्रोंमें पढानेसे पूर्व उनमें शोध करना होगा ।’

उन्होंने कहा कि आयोगने जेएनयूको फिरसे पत्र लिखा है और कहा है कि प्रस्तावित केन्द्र अच्छा आरम्भ है और देशको इसकी आवश्यकता है; लेकिन केन्द्रमें शोध और शिक्षणके विषयके रूपमें  ‘इस्लामी आतंकवाद’का विषय लाना ‘दोषपूर्ण’ है और यह परिसरमें साम्प्रदायिक सौहार्दको हानि करेगा और मुसलमानोंको लेकर एक गलत विचार पैदा करेगा ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution