ताजमहलको तोडे योगी आदित्यनाथ, २० सहस्त्र मुस्लिम भी सहायता करेंगे !’


जून २९, २०१८

सदैव अपने विवादित वक्तव्योंको लेकर विवादोंमें संलग्न समाजवादी दलके नेता और पूर्व मन्त्रिमण्डलके मन्त्री आजम खा ने एक बार पुनः ताजमहलको लेकर वक्तव्य दिया है । आजम खानने कहा है कि वो दासताके प्रतीक ‘ताजमहल’को तोडनेमें योगीकी सहायता करेंगे !
समाचार विभाग ‘एएनआई’को दिए वक्तव्यमें आजमने कहा, “ताजमहलको तोडनेके लिए पहला प्रहार योगीको करना होगा ! मैं अपने १०-२० सहस्त्र मुस्लिम समर्थकोंको लेकर उनका साथ दूंगा !” आजम का कहना है कि उन्हें योगीने बताया है कि ताजमहल भगवान शिवका मन्दिर है ।
वैसे आपको बता दें कि इससे पूर्व भी आजम खान ताजमहलको तोडनेकी बात कर चुके हैं । वर्ष २०१७ में आजम खानने कहा था कि ‘यदि भाजपा इस विश्व प्रसिद्ध भवनको गिरा देती है तो वह २०१९ का मतदान भी जीत जाएगी !’ और तब भी उन्होंने ताजमहलको तोडनेमें भाजपाका साथ देने जैसा वक्तव्य दिया था ।
यह सम्पूर्ण विवाद तब आरम्भ हुआ था, जब उत्तर प्रदेशके पर्यटन पुस्तिकामें शासनकी ओरसे ताजमहलका नाम सम्मिलित नहीं किया गया था । इस प्रकरणपर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामीके समय-समयपर आने वाले वक्तव्योंने भी ‘आगमें घी’का कार्य किया ।

स्रोत : न्यूज18इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution