‘बीएसएफ’के डीजीने कहा – १० जवान गुम नहीं, गांव चले गए थे !


जून २९, २०१८

बुधवारको गुम हुए १० जवानोंके बारेमें ‘बीएसएफ’के डीजी केके शर्माका वक्तव्य आया है । उन्‍होंने शुक्रवारको बताया कि जिन जवानोंके गुम होने की बात कही जा रही है, वे रेलयानसे उतर कर अपने घर चले गए हैं । उन्‍होंने बताया कि मुगलसराय स्टेशनके निकट जिन जवानोंका घर था, वह उतर कर चले गए थे । सम्भवत: किसी कनिष्ठ अधिकारीने आज्ञा दी होगी ।
बता दें कि बुधवारको सेनाके विशेष रेलयानसे गुम हो गए । ये सभी जवान जम्मू जा रहे थे । सूचनाके अनुसार, ‘बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स’के (बीएसएफ) ये जवान वर्धमानसे धनबाद स्टेशनके मध्य गुम हुए । इस प्रकरणमें अधिकारीने मुगलसराय जीआरपीमें एफआईआर कराई थी । सूचनाके अनुसार, विशेष रेलयानसे बीएसएफके ८३ जवान पश्चिम बंगालके मुर्शीदाबादसे जम्मू जा रहे थे ।
इस मध्य मुगलसराय स्टेशनपर जब जवानोंकी गणना की गई तो उसमें से १० जवान कम पाए गए ! अधिकारीने तुरन्त इसकी सूचना अधिकारियोंको दी ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution