जून २९, २०१८
बुधवारको गुम हुए १० जवानोंके बारेमें ‘बीएसएफ’के डीजी केके शर्माका वक्तव्य आया है । उन्होंने शुक्रवारको बताया कि जिन जवानोंके गुम होने की बात कही जा रही है, वे रेलयानसे उतर कर अपने घर चले गए हैं । उन्होंने बताया कि मुगलसराय स्टेशनके निकट जिन जवानोंका घर था, वह उतर कर चले गए थे । सम्भवत: किसी कनिष्ठ अधिकारीने आज्ञा दी होगी ।
बता दें कि बुधवारको सेनाके विशेष रेलयानसे गुम हो गए । ये सभी जवान जम्मू जा रहे थे । सूचनाके अनुसार, ‘बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स’के (बीएसएफ) ये जवान वर्धमानसे धनबाद स्टेशनके मध्य गुम हुए । इस प्रकरणमें अधिकारीने मुगलसराय जीआरपीमें एफआईआर कराई थी । सूचनाके अनुसार, विशेष रेलयानसे बीएसएफके ८३ जवान पश्चिम बंगालके मुर्शीदाबादसे जम्मू जा रहे थे ।
इस मध्य मुगलसराय स्टेशनपर जब जवानोंकी गणना की गई तो उसमें से १० जवान कम पाए गए ! अधिकारीने तुरन्त इसकी सूचना अधिकारियोंको दी ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply