जून २९, २०१८
‘निकाह हलाला’ और ‘बहुविवाह’की कुप्रथा समाप्त करनेके लिए उच्चतम न्यायालयमें आवेदन करने वाली मुस्लिम महिलाको बलात्कार और मारनेकी चेतावनी मिल रही है । न्यायालयमें ‘निकाह हलाला’के विरुद्ध आवेदन करने वाली महिला समीना बेगमका आक्षेप है कि उनपर अभियोग वापस लेनेका दबाव बनाया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें मारनेकी चेतावनी दी गई है ।
समीनाके अनुसार, वह ओखला विहारमें भाडेपर घर ढूंढ रही थीं, तभी कुछ लोगोंने उन्हें चेतावनी दी ! समीनाके अनुसार, उन लोगोंने चेतावनी दी कि यदि वह सुरक्षित रहना चाहती है, तो अभियोग वापस ले ले; अन्यथा परिणाम भोगनेके लिए सज्ज रहे ! समीना बेगमका प्रथम निकाह १९९९ में हुआ था और उनके दो बेटे हैं । उत्पीडनकी कई घटनाओंकी पुलिसमें अभियोग करनेके पश्चात उनके पतिने उन्हें ‘तीन तलाक’ दे दिया !, जिसके पश्चात कुटुम्बने समीनाकी बलपूर्वक दूसरा निकाह करा दिया ! दूसरा पति पहले से विवाहित था । जब समीना तीसरी बार गर्भवती हुई, तब उसके दूसरे पतिने चलभाष पर ही उन्हें ‘तलाक’ दे दिया । अब समीना अपने तीन बच्चोंके साथ एकाकी रहती है ।
समीनाने ‘निकाह, हलाला और बहुविवाह’के विरुद्ध उच्चतम न्यायालयमें अभियोग किया है । उनका कहना है कि ये केवल उनके लिए नहीं है, वरन उन महिलाओंके लिए भी है, जिनके साथ ऐसी घटना हो सकती है । समीनाने कहा कि वो नहीं चाहती कि जो वेदना उन्होंने झेली, वह कोई और महिला झेले ! समीनाने न्यायालयसे विनतीकी है कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (शरियत) एप्लीकेशन एक्ट १९३७’के भाग २ को एकपक्षीय और विवेकाधीन घोषित किया जाए और इसे संविधानके लेख १४, १५, २१ और २५ का उल्लंघन घोषित किया जाए ! समीना बेगमका कहना है कि बहुविवाहके विरुद्ध भी अभियान चला रही हैं । वह ‘मिशन तलाक’के नामसे एक संगठन चला रही हैं । समाचार माध्यमोंसे वार्ता करते हुए समीना बेगमने बताया, ‘मुझे बलात्कार और मारनेकीे चेतावनी मिल रही हैं । ‘पीआईएल’ वापस लेनेका दबाव बनाया जा रहा है !’ समीनाने कहा, “मैंने ओखला विहारमें भाडेपर एक घर देखा था; लेकिन इसके लिए मुझे हर माह १० सहस्त्र रुपये और ३००० रुपये अलगसे ब्रोकरेज देने के लिए कहा गया । दो दिवस पूर्व जब मैं ओखला विहार पहुंची तो कुछ स्थानीय लोग और मकान मालिकके पुत्रने मुझपर दबाव बनानेका प्रयास किया । उनलोगोंने कहा कि मैं अभियोग वापस ले लूं, नहीं तो अच्छा नहीं होगा ! “समीनाका यह भी आक्षेप है कि २७ जूनकी शाम उनपर प्रहार भी हुआ ! उन्होंने बताया, “कुछ लोगोंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया ! मेरा सामान रिक्शासे बाहर फेंक दिया, मुझे चेतावनी दी ! उन लोगोंने मेरे वस्त्र भी फाड दिए और चेताया कि यदि मैंने अभियोग वापस नहीं लिया तो मेरे बच्चोंको जीवित ही जला देंगे !” समीनाने पुलिस सुरक्षाकी मांगकी है ।
स्रोत : न्यूज18इण्डिया
Leave a Reply