लघु चलचित्रमें ‘बिन्दी’ लगानेपर मदरसेसे बाहर हुई बच्ची !


जुलाई ७, २०१८

एक लघु चलचित्रमें (शॉर्ट फिल्म) ‘बिन्दी’ लगानेपर कक्षा ५ की छात्राको मदरसेसे बाहरका रास्ता दिखा दिया गया ! लघु चलचित्रमें उसे अभिनयका कार्य मिला था । उसमें दृश्यकी आवश्यकताके अनुसारे छात्राको ‘बिन्दी’ लगाकर अभिनय करना था ।
इस दृश्यको लेकर मदरसेसे सम्बन्धित लोगोंने विवादको जन्म दे दिया ! विवाद बढता देख मदरसेके प्रशासनिक विभागने पांचवी कक्षामें पढने वाली छात्राके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाईकरते हुए उसे बाहरका रास्ता दिखा दिया !
प्रकरण केरलके कोझिकोड क्षेत्रका है । छात्राके विरुद्ध मदरसेकी कार्रवाईपर क्रोधित पिताने सामाजिक प्रसाद माध्यमका आश्रय लिया और अपना  दुःख बताया । उन्होंने अपने लेखमें लिखा है कि उनकी बच्ची भाग्यशाली थी कि मदरसेसे बचकर चली आई, इसमें कोई शक नहीं कि उसपर पत्थर भी फेंके जा सकते थे !

छात्राके पिता उमर मलयिलके लेखको एक दिवसमें ७००० ने पसन्द किया है और २५०० लोगोंने सांझा किया है । सहस्त्रों लोगोंने छात्राके साथ हुए कृत्यपर कट्टरपन्थियोंकी निन्दा की है ।
पिताने लिखा है कि उनकी १० वर्षकी पुत्री शिक्षा, संगीत, नृत्य सभी क्षेत्रोंमें अच्छी है। उसने विद्यालय और मदरसा स्तरकी प्रतियोगिताओंमें कई पारितोषिक जीते हैं । उसकी इन प्रतिभाओंको अनदेखा करते हुए मदरसाने उसके विरूद्ध कार्रवाईकी है । मेरी पुत्रीकी चूक केवल इतनी थी कि उसने मस्तकपर ‘बिन्दी’ लगा ली ।
छात्राके पिताके लेखपर अधिकतर लोगोंने मदरसेकी कार्रवाईके विरोधमें कहा है । कुछ लोगोंने मदरसेकी कार्रवाईके समर्थनमें लिखा है कि ‘बिन्दी’ लगाना इस्लाम और ‘शरिया’के विरुद्ध है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution