‘आरएसएस’ और भाजपाके संकेतपर ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ कर रहा कार्य !


जुलाई १६, २०१८

‘ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’द्वारा किए जाने वाले निर्णय बीजेपी और आरएसएसके लिए उर्वरका कार्य करते हैं, फिर प्रकरण ‘तीन तलाक’का हो, ‘बाबरी मस्जिद’का अथवा ‘शरिया न्यायालय’ (दारुल कजा) बनाए जानेका हो । इनके निर्णयसे मुसलमानोंको अल्प, संघ और बीजेपीको कुछ अधिक ही लाभ मिलता दिख रहा है । ऐसे में मुस्लिम संगठन ही ‘एआईएमपीएलबी’के विरुद्ध हैं ।

‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’के विरुद्ध ‘शिया वक्फ बोर्ड’ पहले से अभियान चला रहा है । इसके पश्चात अब सुन्नी समुदायका बरेलवी फिरका भी प्रसन्न नहीं दिख रहा है । २०१९ लोकसभा मतदानसे पूर्व ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’द्वारा ‘शरिया न्यायालय’ बनाए जानेसे क्रोधित हैं ।

मौलाना तौकीर रजाने आजतकसे कहा, “‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ बीजेपी और आरएसएसकी गोदमें बैठ गया है और उसीके संकेतपर खेल रहा है । लोकसभा मतदानसे पूर्व हिन्दू-मुस्लिमको आमने-सामने लानेका कार्य हो रहा है ।  बीजेपीको लाभ पहुंचानेके लिए यह प्रकरण उठाया गया है । ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ पूर्व निर्धारित चुनावी वर्षमें शरई न्यायालयकी बात कर रहा है, जबकि धार्मिक निर्णयके लिए ‘दारुल इफ्ता’ पहले से हैं, जहां शरई निर्णत्र होते हैं । इसके पश्चात भी समितिके द्वारा यह सब कहना स्पष्ट दिखाता है कि संघके संकेतपर सब कुछ हो रहा है ।”

‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ भी ‘कहीं न कहीं’ यह स्वीकार करता है कि उनके निर्णयपर संघ और बीजेपी राजनीति करते हैं । जफरयाब जिलानी कहते हैं कि आरएसएस और बीजपी शरई न्यायालयके नामपर राजनीति कर रहे हैं ।

बोर्डके विरोधमें ही मौलाना तौकीर रजाने ‘ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जदीद’के नामसे अलग संगठन पहले बना रखा है । वहीं शिया समुदाय भी ‘अरपा शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ चला रहा है । इससे स्पष्ट है कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’पर सभी एकमत नहीं हैं ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution