अगस्त ७, २०१८
गुरेज: सेनाके चार जवान मंगलवार प्रातः आतंकवादियोंके साथ हुई एक भिडन्तमें हुतात्मा हो गए ! इस भिडन्तमें ४ आतंकवादी भी मारे गए ! आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीरके गुरेजमें सीमाके निकट मंगलावर प्रातः आतंकवादियोंद्वारा घुसपैठ करनेके प्रयासके पश्चात हुई भिडन्तमें सेनाके ३ जवान और एक अधिकारी हुतात्मा हो गए !
समाचार विवरणके अनुसार, सेना इकाईने घुसपैठ करने वाले आतंकवादियोंको सीमापर गोविन्द नल्लाहमें ‘३६ राष्ट्रीय राइफल्स’के निकट चुनौती दी थी ! आतंकियोंकी ओरसे हो रही गोलीबारीके मध्य सेनाने भी कार्यवाही की । सैन्य अधिकारीके अनुसार इस भिडन्तमें ४ आतंकी भागनेमें सफल रहे । माना जा रहा है कि वो चारों आतंकी वापस ‘पीओसी’की ओर चले गए । आतंकी पाकिस्तानकी ओरसे हो रही गोलीबारीके मध्य घुसपैठ करनेका प्रयास कर रहे थे ।
सेनाके अधिकारियोंका कहना है कि घुसपैठ करने वाले आतंकवादियोंको पाकिस्तानी सेनाकी ओरसे की जा रही गोलीबारीकेद्वारा ढका जा रहा था, जिसके अन्तर्गत आतंकियोंका समूह देर रात्रि १ बजे गुरेजके बक्तोरमें सीमा पार करनेका प्रयास कर रहा था । बिना किसी उकसावेके पाकिस्तानद्वारा की गई गोलीबारीके पश्चात ही सभी सैन्य दलोंको चेतावनी दी गई है ।
आतंकवादियोंको चुनौती देनेके पश्चात सैनिकोंपर गोलीबारी की गई, जिससे आतंकियों और सेनाके मध्य भयंकर मुठभेड हुई । यद्यपि, सेनाने घुसपैठके प्रयासको विफल कर दिया और चार आतंकवादियोंको गोली मार दी और चार आतंकी भागनेको विवश हो गए; लेकिन इस भिडन्तमें तीन जवान और एक अधिकारी हुतात्मा हो गए ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply