मॉरीशसकी वाजपेयीको श्रद्धाञ्जलि, ‘साइबर टावर’का नाम रखा ‘अटल बिहारी वाजपेयी टावर’ !


अगस्त १८, २०१८

विश्वमें हिन्दी भाषाकी पहुंचको बढावा देनेके उद्देश्यसे मॉरीशसकी राजधानी पोर्ट लुईसमें ११वां विश्व हिन्दी सम्मेलन शनिवारसे आरम्भ हो गया । इस सम्मेलनमें भारतके पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयीको मॉरीशसने श्रद्धाञ्जलि दी है । मॉरीशसके प्रधानमन्त्री प्रवीण कुमार जगन्नाथने घोषणा की है कि जिस साइबर टावरके निर्माणमें अटलजीने सहयोग प्रदान किया था, अब उस टावरका नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी टावर’ होगा ।

सम्मेलनके आरम्भमें वाजपेयीको श्रद्धाञ्जलि देनेके लिए दो मिनटका मौन रखा गया । इस अवसरपर विदेश मन्त्री सुषमा स्वराज भी उपस्थित थीं । सम्मेलनका उद्घाटन मॉरीशसके प्रधानमन्त्री प्रवीण कुमार जगन्नाथने किया । इस वर्ष विश्व हिन्दी सम्मेलनका विषय है – ‘हिन्दीकी दुनिया और भारतीय संस्कृति ।’

ऐसा इस बार प्रथम बार हुआ है, जिसमें आधिकारिक प्रतिनिधिमण्डलके सदस्योंके लिए विशेष विमानका प्रबन्ध किया गया । लगभग २९० सदस्य पोर्ट लुईस पहुंचे हैं । साथ ही यह भी प्रथम बार हुआ है, जब दिल्ली, चण्डीगढ और पुडुचेरी सहित २९ राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशोंके प्रतिनिधि इस सम्मेलनमें भाग लेने आए है ।

लगभग २० देशोंसे आए २००० सदस्यों वाले इस तीन दिवसके सम्मेलनमें ‘हिन्दी की दुनिया और भारतीय संस्कृति’पर आठ उपविषयोंपर व्याख्यान दिए जाएंगे ! साथ ही वाजपेयी जीके साहित्यपर २ घण्टेका विशेष सत्र भी होगा ।

नरेन्द्र मोदीने इस सम्मेलनकी सफलताके लिए शुभकामनाएं दी हैं । मोदीने अपने सन्देशमें कहा है कि मैं आश्वस्त हूं कि यह सम्मेलन हिन्दीके प्रयोगको बढावा देनेमें सहायक होगा और सम्पूर्ण विश्वमें हिन्दीकी महत्वपूर्ण भूमिकाकी समझ बढेगी ।

इस सम्मेलनमे गोवाकी राज्यपाल मृदुला सिन्हा और पश्चिम बंगालके राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी भी भाग लेने पहुंचे हैं । हिन्दी भाष को सेवा और सूचनाका माध्यम बनानेके लिए विश्व हिन्दी सम्मेलनका आरम्भ वर्ष १९७५ में हुआ था । तब से अब तक हिन्दीने काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है और आज विश्वमें बोली जाने वाली भाषाओंमें हिन्द का स्थान अग्रणी है ।

मॉरिशसके प्रधानमन्त्रीने ११वें विश्व हिन्दी सम्मेलनके अवसरपर दो डाक टिकट जारी किए । एकपर भारत एवं मॉरिशसके राष्ट्रीय ध्वज और दूसरेपर दोनों देशोंके राष्ट्रीय पक्षी मोर और डोडोका चित्र है ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution