आतंकियोंने तथाकथित पर्वकी नमाजके पश्चात पत्थर बरसाएं व हत्याएं की, फारूख अबदुल्लासे दुर्व्यवहारका भी आक्षेप !


अगस्त २३, २०१८

गत कुछ दिवसोंसे शान्त कश्मीरमें ईदके अवसरपर काफी घमासान हुआ ! नमाज पढकर लौट रहे एक पुलिसकर्मीके अतिरिक्त एक भाजपा कार्यकर्ताकी भी हत्या कर दी गई ! उपद्रवियोंने पाकिस्तान व ‘आईएसआईएस’के झण्डे लहराए, पत्थरबाजी की ! साथ ही श्रीनगरके हजरत बल मस्जिदमें नेकांके प्रमुख व पूर्व मुख्यमन्त्री फारूक अब्दुल्लाके विरूद्ध नारेबाजी हुई । उनपर जूते फेंके गए ! ज्ञात हो कि अब्दुल्लाने दिल्लीमें अटलजीके श्रद्धांजलि समारोहमें ‘भारत माताकी जय’का उद्घोष किया था, इसके विरोधमें उनसे दुर्व्यवहार किया गया । उन्हें मस्जिदसे लौटना पडा; लेकिन फारूकने कहा है कि ऐसी कृत्योंसे वह भयभीत होने वाले नहीं हैं ।

हजरतबल मस्जिदमें फारूक अब्दुल्ला नारेबाजीके मध्य भी चुपचाप बैठे रहे । इमाम ईदकी नमाज आरम्भ करते, इससे पूर्व दर्जनों युवा उन्हें वापस जानेको कहते रहे । नमाजका कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया । विवश होकर उन्हें वहां से लौटना पडा ।

बाद में समाचार माध्यमोंसे चर्चामें फारूक अब्दुल्लाने कहा, “यदि सिरफिरे लोगोंको लगता है कि फारूक भयभीत हो जाएगा तो यह उनका भ्रम है । मुझे ‘भारत माताकी जय’ बोलने से कोई नहीं बाधित कर सकता ! मैं भयभीत नहीं हूं ! प्रदर्शनकारियोंके इस व्यवहार से मुझे अन्तर नहीं पडता । भारत आगे जा रहा है और कश्मीरको भी अपने पांवपर खडा होना होगा । उन्हें यदि ऐसा करना था तो दूसरा समय चुनते । नमाजके समय ऐसा करना सही नहीं था !”

फारूक अब्दुल्लाने कहा कि अब भारत-पाकके मध्य शान्तिपूर्ण वार्ताका समय आ गया है । घृणा से बाहर निकलनेकी आवश्यकता है । यह देश हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और और यहां रहने वाले लोगोंका है । यदि ये समझते हैं कि ऐसे स्वतन्त्रता आएगी तो मैं इनको कहना चाहता हूं कि पहले बेरोजगारी, बीमारी और भुखमरी से स्वतन्त्रता पाओ !

ईदके अवसरपर श्रीनगर, कुलगाम, अनन्तनाग सहित घाटीके कई नगरोंमें अलगाववादियोंने बहुत उत्पात किया । नमाजके पश्चात आतंकियोंने सेनाके वाहनोंपर पत्थर फेंके ! इस मध्य वे पाकिस्तान और ‘आईएसआईएस’का झण्डा लहराते हुए ‘पाक जिन्दाबाद’के उद्घोष भी कर रहे थे । सेनाको उपद्रवियोंपर नियन्त्रण पानेके लिए आंसू गैसका प्रयोग करना पडा ।

उपद्रवी इतने हिंसक हो गए कि उन्होंने नमाज कर लौट रहे पुलिसकर्मी फयाज अहमद शाहकी उनके घरके निकट गोली मारकर हत्या कर दी ! वह पुलिसमें प्रवेशके पश्चात प्रशिक्षण ले रहे थे । ईद मनाने घर आए थे ।

आतंकियोंने मंगलवार रात पुलवामासे अपहरित भाजपा कार्यकर्ता शबीर अहमद बटकी भी गोली मार कर हत्या कर दी ! उसका शव कुपवाडामें एक खेत से मिला ! बटको सशस्त्र सुरक्षाकर्मी प्रदान किए गए थे ।

“क्या धर्म यही सब शिक्षा देता है ? किसी पर्वके पश्चात इस प्रकार सामूहिक हत्याएं व उपद्रव होता हो तो ऐसे कार्यक्रमपर ही प्रतिबन्ध लगाना चाहिए और शासनने सेनाको ऐसे आतंकियोंको देखते ही गोली मारनेके आदेश देने चाहिए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution