अगस्त २३, २०१८
झारखण्डके पाकुडके महेशपुरा क्षेत्रके डांगापाडा गांवमें प्रतिबन्धित पशुवधको रोकने गए पुलिस कर्मियोंपर भीडने पथराव कर दिया । उग्र भीडने पुलिस निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद और थाना प्रभारी उमेश प्रसादको भी खदेड़कर पीटा ! ग्रामीणोंकी पिटाईसे एसआई नन्दकुमार सिंह, हवलदार संजय कुमार यादव और वाहन चालक माया शंकर सिंह गम्भीर रूप से चोटिल हो गए ।
इसके पश्चात लोगोंने सडक जामकर उत्पात आरम्भ कर दिया । पुलिसके समझानेपर वो और उग्र हो गए ! इतना ही नहीं, उन्होंनें घेरावकर पथराव आरम्भ कर दिया और दो विस्फोटक भी फेंके ! पत्थरबाजीमें हिरणपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह और पीसीआर वैनका चालक चोटिल हो गए । स्थिति बिगडते देख पुलिसने लाठीचार्ज किया और आंसू गैसके गोले दागे । इसके पश्चात भी भीड तितर-बितर नहीं हुई, तो पुलिसने हवामें गोलीबारी की ।
पुलिसका कहना है कि प्रतिबन्धित पशुवधको लेकर पहले ही लोगोंको सूचना दे दी गई थी । इसके पश्चात कुछ स्थानीय लोग सार्वजानिक स्थलपर खुले रूपसे पशुओंका वध कर रहे थे । इस पर जब पुलिस गांव पहुंची, तो वहां जमा लोगोंने पुलिसपर आक्रमण कर दिया ! पुलिस प्रकरणकी छानबीन कर रही है । प्रशासनका कहना है कि दोषियोंको छोडा नहीं जाएगा ।
“पशुवध सदृश जघन्य अपराध रोकने पर ऐसा कृत्य आतंकवाद ही कहलाता है । शासनने इन आतंकी कठमुल्लोंको देश निकाला देना चाहिए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply