मणिशंकर अय्यरने पुनः विष उगला, ‘आर्टिकल ३५ए’को समाप्त नहीं करना चाहिए !


अगस्त २६, २०१८

कांग्रेसमें निलम्बन रद्द होने के कुछ ही दिवसके भीतर दलके वरिष्‍ठ नेता मणिशंकर अय्यर कश्‍मीरियोंपर वक्तव्य देकर फिर चर्चामें हैं । एक समाचार माध्यम विवरणमें उन्‍होंने कहा कि भारतीय संविधानसे ‘आर्टिकल ३५ए’को समात नहीं करना चाहिए । इससे कश्‍मीरी भरभीत नहीं रहेंगे, जो अधिकार गत ९० वर्षसे संविधानमें है, उसे वहीं बने रहने देना चाहिए ।

इसके कुछ समय पश्चात उन्‍होंने समाचार विभाग ‘एएनआई’से कहा कि कश्‍मीर वार्तामें बातचीतकी प्रक्रियामें अलगाववादी हुर्रियत नेताओंको भी सम्मिलित करना चाहिए ! उन्‍होंने क‍हा है कि कश्‍मीर भारतका अभिन्‍न अंग है । मैं यदि यहां आया हूं तो इसका अर्थ है कि मैं कश्‍मीरके लोगोंको अपना मानता हूं । यदि कोई पृथक होना चाहता है तो हमें उससे बात करनी चाहिए । बातचीतमें सभी वर्गोंको सम्मिलित करना चाहिए । मैं जानता हूं कि ऐसे कई कश्‍मीरी हैं, जो भारतके साथ रहना चाहते हैं ।

उन्‍होंने कहा, “मैं गत वर्ष मई माहमें यहां आया था । उस समय हमने हुर्रियतको बातचीतके लिए दावत दी थी । उनके एक नेता आए थे; लेकिन सभी नहीं आ सकते थे; क्‍योंकि उन्‍हें ओझल (नजरबन्द) कर दिया गया था । विशेषतः यासीन मलिकसे नहीं मिल पाए थे; इसलिए मैंने शुक्रवारको उनको चलभाष करवाया था और यह पूछा था कि क्‍या इस बार मैं कश्‍मीर आ रहा हूं और आपसे मिल सकता हूं तो उन्‍होंने कहा वह मुझसे दिल्‍लीमें मिलेंगे । मैं इस बार किसी हुर्रियत नेतासे नहीं मिल रहा हूं । उन्‍हें हमें बातचीतमें सम्मिलित करना चाहिए ।

इससे पूर्व केन्द्रीय गृह मन्त्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि अलगाववादी वार्ता करनेके लिए आगे आते हैं तो हुर्रियत कांफ्रेंस नेतृत्वके साथ बातचीत करनेके लिए उनका शासन सज्ज है । राजनाथ सिंह यहां एक प्रसार वाहिनीसे कहा था, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम कश्मीरमें सभी हितधारकोंके साथ वार्ताके लिए सज्ज हैं । यदि हुर्रियत आगे आता है तो हमें उनसे बात करनेमें कोई हानि नहीं ।”

“जब ऐसे विषैले सरीसृप हमने ही पाले हुए है, तब हमें शत्रुओंकी आवश्यकता ही नहीं है । हिन्दू राष्ट्रमें ऐसे द्रोहियोंको कोई स्थान नहीं मिलेगा !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution