‘आप’ने आतिशी मर्लेनाको ईसाई लगनेके कारण उपनाम हटानेको कहा


अगस्त २९, २०१८

दिल्‍लीके मुख्‍यमन्त्री अरविन्द केजरीवालके नेतृत्‍व वाली आम आदमी पार्टीपर विचित्र आरोप लगे हैं । बताया जाता है कि दल नेतृत्‍वने आतिशी मर्लेनाको नामके अन्तिम भाग (मर्लेना) हटानेको कहा था; क्‍योंकि इससे उनके ईसाई होनेका आभास होता है । समाचारोंमें विवरण आनेके पश्चात ‘आप’ने इन आरोपोंको नकारा है । पार्टीके संयुक्‍त सचिव अक्षय मराठेने बताया कि आतिशीको ऐसा कुछ भी करनेका निर्देश नहीं दिया गया । आप नेताने कहा, “आतिशीको किसीने भी नामके अन्तिम भागको हटानेके लिए नहीं कहा है । वह सदैव आतिशी ही रही हैं । मर्लेना बाद में रखा गया नाम है, जबकि उनका उपनाम सिंह है ।” मराठेने ट्वीट किया, ‘एक प्रगतिशील राजनीतिज्ञके रूपमेंं आतिशीने वोट मांगनेके लिए कभी भी जातिगत नाम ‘सिंह’का प्रयोग नहीं किया; लेकिन, अब उन्‍हें केवल आतिशी लिखनेपर लक्ष्य बनाया जा रहा है । हमलोगोंकी बहस शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाके आस-पास रही है, जातिगत या धार्मिक आधारपर पहचानका नहीं !’
आतिशी मर्लेना पूर्वी दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से ‘आप’की प्रत्‍याशी हैं ।

समाचार माध्यमोंमें इस सन्दर्भमें विवरण आनेके पश्चात ‘आप’की आलोचना आरम्भ हो गई थी । असदुद्दीन ओवैसीने आतिशी मर्लेनाको अपने नामका आखिरी भाग हटानेको लेकर ‘आप’की कडी निन्दा की । ओवैसीने ‘ट्वीट’ किया, “भारतीय चुनावी राजनीतिकी यह सच्‍चाई है कि ईसाई या मुस्लिम नामका आभास होने पर प्रत्‍याशी मतदान नहीं जीत सकता है । यही कारण है कि १४ प्रतिशत जनसंख्या होने पर भी लोकसभामें मुस्लिमोंका प्रतिनिधित्‍व केवल ४ प्रतिशत है ।”

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution