सितम्बर ६, २०१८
राजस्थानके पाली नगरमें पगडण्डीपर (फुटपाथ) ‘लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचते हुए कुछ लोगोंको बुधवार रात पुलिसने बन्दी बनाया है । खानाबदोश कुटुम्बके इन लोगोंके पास काफी मात्रामें ऐसे गुब्बारे मिले हैं । पुलिसने उनसे पूछताछ कर रही है । पुलिसने एक सूचनाके आधारपर नगरकी नागा बाबा बगीचीके सामने पाकिस्तानसे सम्बन्धित गुब्बारे विक्रय कर रहे लोगोंको पकड लिया । ये लोग जयपुरके रहने वाले हैं । उनका कहना है कि उन्होंने यह गुब्बारे जोधपुरके घंटाघरमें दुकानोंसे क्रय किए थे ।
पाली पुलिस अब जोधपुर जाकर इस प्रकरणकी जांच करेगी । घटनाक्रमके अनुसार बुधवारकी रातको ‘नागा बाबा’ उद्यानमें कई लोग गणेश मन्दिरमें दर्शन करने आए थे । मन्दिरके बाहर पगडण्डीपर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे विक्रय करनेके लिए खडे थे, जिनके हाथमें ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे थे ।
दर्शन करने आए लोगोंने गुब्बारे विक्रय करने वालोंको पकड लिया और पुलिसको सूचना दी । औद्योगिक थाने से पुलिस दल वहां पहुंचा और वहां गुब्बारे विक्रय करने वाली महिलाओं और पुरुषों से काफी संख्यामें ऐसे गुब्बारे अधिकृत कर उन लोगोंको बन्दी बना लिया ।
पकडे गए लोगोंमें खानाबदोश कुटुम्बका मुखिया कैलाश भी है । कैलाशने पुलिसको बताया कि उसने जोधपुरके घण्टाघरमें स्थित दुकानों से ये सभी गुब्बारे क्रय किए हैं; लेकिन उसे अथवा कुटुम्बके लोगोंको यह जानकारी नहीं थी कि गुब्बारोंपर पाकिस्तानके बारेमें कुछ लिखा है । पुलिस देर रात तक पकडे गए लोगों से पूछताछ करती रही ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply