पालीमें विक्रय किए जा रहे थे ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे !


सितम्बर ६, २०१८

राजस्थानके पाली नगरमें पगडण्डीपर (फुटपाथ) ‘लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे बेचते हुए कुछ लोगोंको बुधवार रात पुलिसने बन्दी बनाया है । खानाबदोश कुटुम्बके इन लोगोंके पास काफी मात्रामें ऐसे गुब्बारे मिले हैं । पुलिसने उनसे पूछताछ कर रही है । पुलिसने एक सूचनाके आधारपर नगरकी नागा बाबा बगीचीके सामने पाकिस्तानसे सम्बन्धित गुब्बारे विक्रय कर रहे लोगोंको पकड लिया । ये लोग जयपुरके रहने वाले हैं । उनका कहना है कि उन्होंने यह गुब्बारे जोधपुरके घंटाघरमें दुकानोंसे क्रय किए थे ।
पाली पुलिस अब जोधपुर जाकर इस प्रकरणकी जांच करेगी । घटनाक्रमके अनुसार बुधवारकी रातको ‘नागा बाबा’ उद्यानमें कई लोग गणेश मन्दिरमें दर्शन करने आए थे । मन्दिरके बाहर पगडण्डीपर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे विक्रय करनेके लिए खडे थे, जिनके हाथमें ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे गुब्बारे थे ।

दर्शन करने आए लोगोंने गुब्बारे विक्रय करने वालोंको पकड लिया और पुलिसको सूचना दी । औद्योगिक थाने से पुलिस दल वहां पहुंचा और वहां गुब्बारे विक्रय करने वाली महिलाओं और पुरुषों से काफी संख्यामें ऐसे गुब्बारे अधिकृत कर उन लोगोंको बन्दी बना लिया ।

पकडे गए लोगोंमें खानाबदोश कुटुम्बका मुखिया कैलाश भी है । कैलाशने पुलिसको बताया कि उसने जोधपुरके घण्टाघरमें स्थित दुकानों से ये सभी गुब्बारे क्रय किए हैं; लेकिन उसे अथवा कुटुम्बके लोगोंको यह जानकारी नहीं थी कि गुब्बारोंपर पाकिस्तानके बारेमें कुछ लिखा है । पुलिस देर रात तक पकडे गए लोगों से पूछताछ करती रही ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution