पाकिस्‍तानी सेना प्रमुखकी भारतको बहे रक्तका हिसाब लेनेकी धमकी, क्या सिद्धू उत्तर देंगे !


सितम्बर ७, २०१८

पाकिस्‍तानके सेना प्रमुखने पुनः कश्‍मीर राग अलापा है ! उन्‍होंने कहा कि ‘स्वतन्त्रताके युद्धमें हम कश्‍मीरके साथ हैं । कश्‍मीरके भाईयों-बहनोंके बलिदानको हम नमस्कार करते हैं । हम सीमापर बहे रक्तका हिसाब लेंगे !’ भारतके साथ १९६५ के युद्धकी ५३वीं वर्षगांठके अवसरपर शुक्रवारको पाकिस्तानमें आयोजित रक्षा दिवस कार्यक्रममें पाक सैन्‍य प्रमुखने ये कडवे वचन बोले । उन्‍होंने फिर कश्मीरका राग छेडते हुए कहा कि ‘हम कश्मीरके भाईयों और बहनोंद्वारा उनकी स्वतन्त्रताके युद्धमें दिए प्राणोंके लिए नमन करते हैं ।’

उन्‍होंने कहा कि गत दो दशकसे युद्धके ढंग परिवर्तित हो गए हैं । पाकिस्तानको दुर्बल करनेका प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि पाकिस्तानकी रक्षामें देशने अब तक ७६,००० सैनिक खोए हैं ! इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा ! राजधानी इस्लामाबादमें आयोजित इस कार्यक्रममें पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन भी उपस्थित थे ।

वहीं, प्रधानमन्त्री इमरान खानने कहा, पाकिस्तान शान्तिपूर्वक सह-अस्तित्वमें विश्वास करता है और अपने पडोसियों और पूरे विश्वके साथ समानताके आधारपर पारस्परिक सहयोगको बढावा देना चाहता है । कश्मीरपर इमरानने कहा कि क्षेत्रमें शान्तिके लिए संयुक्त राष्ट्रके प्रस्तावोंके अन्तर्गत कश्मीर प्रकरणका हल निकालना आवश्यक है । उन्‍होंने आगे कहा कि शासन और सेनाके मध्य तनाव एक झूठा प्रचार था, जोकि अब पूर्ण रूपसे समाप्त हो चुका है ।

 

“क्या सिद्धू इसका उत्तर देंगे कि अब क्या करना चाहिए ? ऐसे राष्ट्रद्रोहियोंको शासनने त्वरित बाहर करना चाहिए” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution