सितम्बर ७, २०१८
एक युवक अपने ट्रकमें १३ बैल लेकर लाम्बियां पशु मेलेमें जानेके लिए रवाना हुआ था । जब वह पशु मेलेमें पहुंचा तो उसे सूचना मिली कि यहां पर गौभक्त हैं, जिन्हें देखकर ट्रक चालक घबरा गया और ९ बैलोंको ट्रकसे उतारनेके पश्चात वह वहांसे भाग गया । लगभग ३० किलोमीटर तक ट्रक भगानेके पश्चात चालकने पुर थानेमें ट्रक लगाकर थानेमें शरण ली और अपने प्राण बचाए । इस समय बडी संख्यामें गौभक्त थाने पहुंच गए और पुलिसके साथ अभ्रदता करते हुए थानेमें घुस कर चालकके साथ मारपीटका प्रयास भी करने लगे ।
पुलिसने ट्रक देखा तो उसमें तीन मृत और एक जीवित बैल मिला ! पुलिसने ट्रक अधिकृत कर तेजपुरा कांकरोली निवासी चालक शंकर पुत्र रतन मेघवालको बन्दी बनाकर पशु क्रुरता अधिनियमके अन्तर्गत कार्यवाही आरम्भ की । इस घटनाका विवरण शिवसेना हिन्दुस्तानके लाला रामने पुलिसको दिया है । पुलिसने प्रकरणकी जांच आरम्भ करते हुए मृत बैलोंकी जांच और जीवितका प्राथमिक उपचार करवाया है ।
“उस निशाचरको भी ज्ञात है कि गौभक्तोंके प्रकोपसे उसे पुलिस अथवा प्रशासन ही बचा सकता है ! धिक्कार है ऐसे शासन व नेताओंपर !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply