बिशपपर आरोप लगाने वाली केरलकी ननका शव कुएंमें मिला !


सितम्बर ९, २०१८

केरलमें रविवार प्रातः ५५ वर्षकी ननका शव कुएंमें पडा मिला । घटना कोल्लमके ‘माउंट टाबोर कॉन्वेंट’की है । पुलिस जांचके समय कुएंके आसपास रक्तके धब्बे भी मिले । मृत नन १२ वर्षोसे कोट्टायम स्थित ‘ऑर्थोडॉक्स’ गिरिजाघरद्वारा संचालित पठानपुरमके ‘सेण्ट स्टीफेंस विद्यालय’में पढा रही थी । यही नहीं, इन दिनों कोट्‌टायमके एक कॉन्वेंटमें एक और ननके साथ दुष्कर्मका प्रकरण उजागर हुआ है, इसमें जालन्धर डाइसिसका बिशप फ्रैंको मुलक्कल आरोपी हैं । आरोप है कि ननका १४ बार यौन शोषण किया गया !

ननकी ओर से जालन्धर स्थित रोमन कैथोलिक गिरिजाघरके बिशपपर दुष्कर्मके आरोप लगाए । जानकारीके अनुसार, केरल पुलिसके पास प्रविष्ट परिवादके अनुसार प्रकरण २०१४ का है, जब नन यहां इस गिरिजाघरके अन्तर्गत एक संस्थामें कार्य कर रही थी । संस्थान बिशप फ्रैंको मुलक्कल चला रहा है । आरोप है कि प्रथम २०१४ में प्रान्तके कुरावलंगद क्षेत्रमें एक अनाथालयके निकट एक अतिथि गृहमें उसका यौन शोषण किया गया ।

इस प्रकरणकी जांचके लिए अगस्तमें केरल पुलिसका दल जालन्धर आया था । इस मध्य उनसे ७० से अधिक प्रश्न किए गए ।

इससे पूर्व ‘केरल कैथोलिक गिरिजाघर रिफोर्मेशन मूवमेंट’ने न्यायालयमें परिवाद प्रविष्ट कर केरल पुलिसपर प्रश्न चिह्न लगाते हुए पूछा था कि पुलिस प्रकरणकी जांच इतनी धीरे क्यों कर रही है ? उत्तरमें केरलकी कोट्टयम पुलिसके डीएसपी के. सुभाषने न्यायालयको सूचना दी थी कि उनका दल प्रकरणकी जांच प्रभावी और निष्पक्ष ढंग से कर रही है । इसके पश्चात न्यायालयने परिवाद नकारते हुए कहा था कि पुलिस सही जांच कर रही है ।

रविवारको इस प्रकरणमें उस समय मोड आ गया, जब केरलमें ५५ वर्षीय एक ननका शव कुएंमें पडा मिला । इस मध्य, केरलकी एक और ननके विरुद्ध वहांके निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्जने आपत्तिजनक टिप्पणीकी है, जो कथित रूपसे दुष्कर्म पीडित है । विधायकने आरोप लगाया कि ननने जालन्धरके बिशपके साथ स्वीकृतिसे सम्बन्ध बनाए थे !

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution