सितम्बर ९, २०१८
केरलमें रविवार प्रातः ५५ वर्षकी ननका शव कुएंमें पडा मिला । घटना कोल्लमके ‘माउंट टाबोर कॉन्वेंट’की है । पुलिस जांचके समय कुएंके आसपास रक्तके धब्बे भी मिले । मृत नन १२ वर्षोसे कोट्टायम स्थित ‘ऑर्थोडॉक्स’ गिरिजाघरद्वारा संचालित पठानपुरमके ‘सेण्ट स्टीफेंस विद्यालय’में पढा रही थी । यही नहीं, इन दिनों कोट्टायमके एक कॉन्वेंटमें एक और ननके साथ दुष्कर्मका प्रकरण उजागर हुआ है, इसमें जालन्धर डाइसिसका बिशप फ्रैंको मुलक्कल आरोपी हैं । आरोप है कि ननका १४ बार यौन शोषण किया गया !
ननकी ओर से जालन्धर स्थित रोमन कैथोलिक गिरिजाघरके बिशपपर दुष्कर्मके आरोप लगाए । जानकारीके अनुसार, केरल पुलिसके पास प्रविष्ट परिवादके अनुसार प्रकरण २०१४ का है, जब नन यहां इस गिरिजाघरके अन्तर्गत एक संस्थामें कार्य कर रही थी । संस्थान बिशप फ्रैंको मुलक्कल चला रहा है । आरोप है कि प्रथम २०१४ में प्रान्तके कुरावलंगद क्षेत्रमें एक अनाथालयके निकट एक अतिथि गृहमें उसका यौन शोषण किया गया ।
इस प्रकरणकी जांचके लिए अगस्तमें केरल पुलिसका दल जालन्धर आया था । इस मध्य उनसे ७० से अधिक प्रश्न किए गए ।
इससे पूर्व ‘केरल कैथोलिक गिरिजाघर रिफोर्मेशन मूवमेंट’ने न्यायालयमें परिवाद प्रविष्ट कर केरल पुलिसपर प्रश्न चिह्न लगाते हुए पूछा था कि पुलिस प्रकरणकी जांच इतनी धीरे क्यों कर रही है ? उत्तरमें केरलकी कोट्टयम पुलिसके डीएसपी के. सुभाषने न्यायालयको सूचना दी थी कि उनका दल प्रकरणकी जांच प्रभावी और निष्पक्ष ढंग से कर रही है । इसके पश्चात न्यायालयने परिवाद नकारते हुए कहा था कि पुलिस सही जांच कर रही है ।
रविवारको इस प्रकरणमें उस समय मोड आ गया, जब केरलमें ५५ वर्षीय एक ननका शव कुएंमें पडा मिला । इस मध्य, केरलकी एक और ननके विरुद्ध वहांके निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्जने आपत्तिजनक टिप्पणीकी है, जो कथित रूपसे दुष्कर्म पीडित है । विधायकने आरोप लगाया कि ननने जालन्धरके बिशपके साथ स्वीकृतिसे सम्बन्ध बनाए थे !
स्रोत : दैनिक जागरण
Leave a Reply