बाराबंकी: आस्था और अन्धविश्वासके कारण युवकने स्वयंकी बलि चढाई !


सितम्बर १०, २०१८

आस्था और अन्धविश्वासमें मानव किस प्रकार अन्धा हो जाता है कि उसे अपने प्राणोंकी भी कोई चिन्ता नहीं रह जाती है ! अन्धविश्वासके कारण मानव अपनी ही बलि चढाने से पीछे नहीं रहता ! एक ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है बाराबंकी से, जहां एक व्यक्तिने स्वयंकी बलि चढा दी । यह प्रकरण प्रान्तके सिरौली गौसपुर तहसीलके दरियाबाद थाना क्षेत्रके उंटवा पोस्टर खुजरी गांवका है । रविवार देर रात्रि गांवके एक युवकने अपना सिर काटकर देवी मांके चरणोंमें अपनी बलि चढा दी । युवक अपने मां-बापका एकमात्र सन्तान थी ।

सूचना मिलनेपर पुलिस और प्रशासन भी वहां पहुंचा । पुलिसने बताया कि यह घटना रविवार रात्रि लगभग दो बजे की है, जब उसने स्वयंकी बलि चढा दी ।
गांवके लोगोंका कहना है कि गत कुछ वर्षोसे वह पूर्ण रूपसे पूजा-पाठमें तल्लीन हो गया था । बलि चढनेकी सूचना जैसे ही पुलिसको मिली वह वहां पहुंची; लेकिन, पुलिसको ग्रामीणोंने शवकी जांच करनेके लिए उठानेसे मना कर दिया । ग्रामीणोंद्वारा शव उठाए जानेका समाचार मिलनेपर उप जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी वहां पहुंचे । परिजनों और ग्रामीणोंकी विनतीपर प्रशासनने बिना जांच कराए अंतिम संस्कारकी आज्ञा दे दी ।

लोगोंने बताया कि मृतक अनिरुद्धने लगभग एक वर्षसे अन्न त्याग कर रखा था । मृतक कई बार भण्डारे और कीर्तन-भजन कार्यक्रमका भी आयोजन कर चुका था । ग्रामीणोंके अनुसार वह स्वयंको दुर्गा मांका अनन्य भक्त मानता था । इसी कारण वह अपना पूरा समय पूजा-पाठमें लगाया करता था । शायद, यही कारण था कि उसने अपने आपको देवी मांके चरणोंमें समर्पित करनेकी ठानकर रात लगभग दो बजे अपना सिर धारदार शस्त्रसे काटकर बलि चढा दी ।

इस प्रकरणको लेकर पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तवका कहना है कि युवकने स्वयं बलि दी है ! देवी मन्दिरमें युवककी लाशके पाससे बांका मिला है । पूरे मन्दिरमें रक्त फैला हुआ था । पूछताछमें ज्ञात हुआ कि काफी दिवसोंसे युवक विचित्र व्यवहार कर रहा था ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution