गोमांस तस्करको पुलिसने पकडा, छोटे-छोटे थैलोंमें हो रही थी आपूर्ति !


सितम्बर १९, २०१८

हरियाणाकी सीमासे सटे राजस्थानके भरतपुरके पहाडी थाना क्षेत्र, जिसे मेवातके नाम से भी जाना है, उसमें गोमांस खुलेमें विक्रय हो रहा है ! यहां मोटरसाइकिलपर थैलोंमें भरकर गोमांस विक्रय करने वाले एक आरोपीको पहाडी थाना पुलिसद्वारा बन्दी बनाया गया है । पुलिसको इस व्यक्तिके पास ५० किलो गोमांस मिला है !

पुलिसका कहना है कि आरोपीके पास उन्हें गोमांसके छोटी-छोटी थैलियां मिली हैं । अधिकारियोंका कहना है कि आरोपी मोटरसाइकिलपर थैलोंमें मांसके छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचता था । पहाडी थाना प्रभारी रामनाथ सिंह गुर्जरने बताया कि पुलिसको गुप्तचरकेद्वारा सूचना मिली कि एक आदमी गोमांस विक्रय कर रहा है, जिस पर पुलिसने आरोपी युवकको गांव भोंरी ओर खल्लुका गांवके वनोंसे पकडनेमें सफलता प्राप्त की ।

पुलिसद्वारा बन्दी आरोपी हरियाणाके थाना पुन्हानाके बडेढ गांव निवासी मुस्ताक मेव है, जो एक मोटर वाहनपर बोरीकी खुरजी बनाकर विक्रय कर रहा था । आरोपीके विरुद्ध पुलिसने गोवध अधिनियमके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है । पुलिसने गोमांसके पशुपालन विभागके चिकित्सक दल से परीक्षण कराया । पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । माना जा रहा है कि इस अपराधके पीछे कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा दल सम्मिलित हो सकता है !

 

“राजस्थानकी राजे सरकार त्वरित उन धर्मद्रोही नरपिशाचोंको ढूंढकर, कठोर से कठोर दण्ड दे ! आश्चर्य है ! पांच वर्षोतक कोई अपनेको हिन्दुवादी कहने वाली सरकार होनेके पश्चात भी नरपिशाच खुलेमें गोमाताको काटते हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जीन्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution