आतंकियोंसे घबराए ५ पुलिसकर्मियोंने त्यागपत्र दिया !


सितम्बर २१,२०१८

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीरमें पुलिसवालोंपर बढते आतंकी आक्रमणों और हिजबुल मुजाहिद्दीनकी ओर से दी गई चेयावनी से घबराए एक विशेष पुलिस अधिकारीने (एसपीओ) भी त्यागपत्र दे दिया है । जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस विभागसे यह अब तकका पांचवां त्यागपत्र बताया जा रहा है । एसपीओ तजाला हुसैन लोनने अपना त्यागपत्र १७ अगस्‍‍‍तको देने की बात कही है । उनके अतिरिक्त एसपीओ शाबिर अहमद, उमर बशीर, नवाज अहमद और कांस्‍टेबल मोहम्‍मद इरशाद बाबा भी अपना त्यागपत्र दे चुके हैं !

शुक्रवारको सामने आई एसपीओ लोनके त्यागपत्रकी बात से हडकम्प मचा हुआ है । लोनने अपने त्यागपत्रकी सूचना देते हुए लिखा है, “मेरा नाम तजाला हुसैन लोग है । मैं हिलपोरा बातेगुण्ड शोपियांमें रहता हूं । मैं गत ६ वर्षोसे एसपीओके पदपर कार्य कर रहा हूं । मैंने १७ अगस्‍तको अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है ! मैं अपने घर आ गया हूं और अब मेरा पुलिस विभाग से कोई सम्बन्ध नहीं है । मैं अब घर पर रहूंगा और फल बेचनेका व्यापार करूंगा ।”
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीनने पुलिसवालोंको धमकी देते हुए कहा है कि जो लोग पुलिसमें चाकरी कर रहे हैं, वे चार दिवसके भीतर अपना त्यागपत्र दे दें ! उसने कहा है कि यदि उन्‍होंने ऐसा नहीं किया तो वे परिणाम भुगतनेको सज्ज रहें ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution