सितम्बर २१,२०१८
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीरमें पुलिसवालोंपर बढते आतंकी आक्रमणों और हिजबुल मुजाहिद्दीनकी ओर से दी गई चेयावनी से घबराए एक विशेष पुलिस अधिकारीने (एसपीओ) भी त्यागपत्र दे दिया है । जम्मू और कश्मीर पुलिस विभागसे यह अब तकका पांचवां त्यागपत्र बताया जा रहा है । एसपीओ तजाला हुसैन लोनने अपना त्यागपत्र १७ अगस्तको देने की बात कही है । उनके अतिरिक्त एसपीओ शाबिर अहमद, उमर बशीर, नवाज अहमद और कांस्टेबल मोहम्मद इरशाद बाबा भी अपना त्यागपत्र दे चुके हैं !
शुक्रवारको सामने आई एसपीओ लोनके त्यागपत्रकी बात से हडकम्प मचा हुआ है । लोनने अपने त्यागपत्रकी सूचना देते हुए लिखा है, “मेरा नाम तजाला हुसैन लोग है । मैं हिलपोरा बातेगुण्ड शोपियांमें रहता हूं । मैं गत ६ वर्षोसे एसपीओके पदपर कार्य कर रहा हूं । मैंने १७ अगस्तको अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है ! मैं अपने घर आ गया हूं और अब मेरा पुलिस विभाग से कोई सम्बन्ध नहीं है । मैं अब घर पर रहूंगा और फल बेचनेका व्यापार करूंगा ।”
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीनने पुलिसवालोंको धमकी देते हुए कहा है कि जो लोग पुलिसमें चाकरी कर रहे हैं, वे चार दिवसके भीतर अपना त्यागपत्र दे दें ! उसने कहा है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वे परिणाम भुगतनेको सज्ज रहें ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply