सितम्बर २५, २०१८
पाकिस्तानी गुप्तचर विभाग ‘आईएसआई’ने सामाजिक प्रसार माध्यमोंकेद्वारा जवानोंको फंसानेके लिए पूर्ण रूपसे अपना जाल बिछा रखा है । उत्तरप्रदेश एटीएसके आईजी असीम अरुणके अनुसार बन्दी बनाए गए बीएसएफके जवान अच्युतानन्द मिश्रासे पूछताछमें यह उजागर हुआ है । सूचनाके अनुसार ‘आईएसआई’ने सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर सुन्दर लडकियोंके नामसे एक पूरी फौज तैयार कर ली है ! इन लडकियोंका कार्य है सेना और पैरामिलिट्री फोर्सके जवानोंसे मित्रताके नामपर सम्पर्क करना और फिर उनसे सेनाकी गुप्त सूचनाएं प्राप्त करना !
अधिकारिक सूत्रोंके अनुसार केवल ‘फेसबुक’पर ही आईएसआईने सबसे अधिक फर्जी खाते बना रखे हैं ! यह आईडी बेहद सुन्दर लड़कियोंके चित्रके साथ होते हैं और लडकियां स्वयंको चंडीगढ, दिल्ली अथवा पंजाबका बताती हैं, जबकि वास्तवमें वे ‘आईएसआई’के सम्पर्कमें होती हैं । बीएसएफ जवानसे पूछताछमें ज्ञात हुआ है कि वो काजल शर्मा नाम वाली एक लडकीके नकली खातेके सम्पर्कमें था । जवानोंको सचेत करते हुए पुलिस विभागने एक ई-मेल आईडी (igats-up@gov.in) और चलभाष क्रमांक (९७९२१०३०८२) भी जारी किया है ।
“दुर्बल व भीरू प्रवृत्ति वालोंसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply