‘हनी ट्रैप’से जवानोंको फंसानेमें जुटी ‘आइएसआइ’, ‘बीएसएफ’ जवानने बताया


सितम्बर २५, २०१८

पाकिस्तानी गुप्तचर विभाग ‘आईएसआई’ने सामाजिक प्रसार माध्यमोंकेद्वारा जवानोंको फंसानेके लिए पूर्ण रूपसे अपना जाल बिछा रखा है । उत्तरप्रदेश एटीएसके आईजी असीम अरुणके अनुसार बन्दी बनाए गए बीएसएफके जवान अच्युतानन्द मिश्रासे पूछताछमें यह उजागर हुआ है । सूचनाके अनुसार ‘आईएसआई’ने सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर सुन्दर लडकियोंके नामसे एक पूरी फौज तैयार कर ली है ! इन लडकियोंका कार्य है सेना और पैरामिलिट्री फोर्सके जवानोंसे मित्रताके नामपर सम्पर्क करना और फिर उनसे सेनाकी गुप्त सूचनाएं प्राप्त करना !

अधिकारिक सूत्रोंके अनुसार केवल ‘फेसबुक’पर ही आईएसआईने सबसे अधिक फर्जी खाते बना रखे हैं ! यह आईडी बेहद सुन्दर लड़कियोंके चित्रके साथ होते हैं और लडकियां स्वयंको चंडीगढ, दिल्ली अथवा पंजाबका बताती हैं, जबकि वास्तवमें वे ‘आईएसआई’के सम्पर्कमें होती हैं । बीएसएफ जवानसे पूछताछमें ज्ञात हुआ है कि वो काजल शर्मा नाम वाली एक लडकीके नकली खातेके सम्पर्कमें था । जवानोंको सचेत करते हुए पुलिस विभागने एक ई-मेल आईडी (igats-up@gov.in) और चलभाष क्रमांक (९७९२१०३०८२) भी जारी किया है ।

“दुर्बल व भीरू प्रवृत्ति वालोंसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution