सितम्बर २८, २०१८
अगले वर्ष संगम नगरीमें आयोजित होने वाले कुम्भ मेलेमें इस बार ऐसे पुलिसकर्मियोंको तैनात किया जाएगा, जो मांस नहीं खाते और न ही मद्यपान करते हैं ! इस कुम्भ मेलेमें इस बार २२ सहस्त्र पुलिसकर्मियोंकी तैनाती की जाएगी ! इसमें यह भी ध्यानमें रखा जाएगा कि इन पुलिसकर्मियोंका चरित्र भी अच्छा हो । इसके लिए बरेली मण्डलके शाहजहांपुरके एसपीको भी दिशानिर्देश दिए गए हैं । इसके लिए एक प्रमाण पत्र भी दिया गया है, इसमें कार्यपर जाने वाले सिपाहीका पूर्ण ब्यौरा और उसका शपथ पत्र लिया जाएगा । कुम्भ मेलेके डीआईजी केपी सिंहने बरेली मण्लके सभी जिलोंके पुलिस अधीक्षकको विशेष दिशानिर्देश दिए हैं कि इस बार कुम्भ मेलेमें जाने वाले पुलिसकर्मियोंको विशेष प्रमाण पत्र भरना होगा, जिसमें वह मद्यपान न करने और मांस न खानेकी शपथ लेंगे । इसके अतिरिक्त इस कार्यमें विशेष रूपसे उन पुलिसकर्मियोंको ही भेजा जाएगा, जिनका ब्यौरा अच्छा है ।
पुलिस उप महानिरीक्षक (कुम्भ) केपी सिंहने बताया कि मेलेमें पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागोंसे २२००० पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिसमें उन पुलिसकर्मियोंको प्राथमिकता दी जाएगी, जो मेलेकी परम्पराओंका ध्यान रखना जानते हों । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, उत्तराखण्डसे भी पुलिसकर्मियोंकी तैनातीकी योजना है, क्योंकि हरिद्वार कुम्भ मेलेके सफल आयोजनमें उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है ।
सिंहने बताया कि चूंकि कुम्भ मेलेके समय मेला क्षेत्रमें शीत हो सकती है, इसलिए यह सुनिश्चित किया गया है कि सिपाही ४० वर्ष, मुख्य सिपाही ५० वर्ष और एसआई ५५ वर्ष से अधिक आयुके न हों ।
“योगी शासनके इस निर्णयका हम अभिनन्दन करते हैं । वस्तुतः पवित्र व्यवस्थामें व्यवस्थापक सात्विक ही रहने चाहिए, क्योंकि रक्षक ही तामसिक होगा तो इसका प्रभाव वहांके सात्विक वातावरणपर भी होगा और वह रक्षण करनेमें भी समर्थ नहीं होगा”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply