उत्तरप्रदेशमें योगी शासनने रद्द कर दी उर्दू शिक्षकोंकी भर्ती


अक्तूबर १०, २०१८

योगी शासनने उर्दू अध्यापकोंकी भर्तीको लेकर चौकाने वाली घोषणा की है । उर्दू शिक्षकोंकी भर्ती मुख्यमन्त्री अखिलेश यादवके शासनमें आरम्भ हुई थी । अब इस भर्तीको रद्द कर दिया है । यह घोषणा उत्तरप्रदेशके बेसिक शिक्षा विभागके अपर मुख्य सचिवने (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) की है । यह भर्ती उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषदके अन्तर्गत आरम्भ किया गया था । विवरणके अनुसार भर्तीको इसलिए रद्द किया गया; क्योंकि विभागको उर्दू अध्यापकोंकी आवश्यकता नहीं है; इसलिए नूतन भर्तियोंकी कोई आवश्यकता नहीं है ।

वर्ष २०१६ में उत्तरप्रदेशमें कुल १६४६० अध्यापकोंकी भर्ती निकाली गई थी, जिसमें ४००० पद उर्दूके अध्यापकोंके लिए थीं । १५ दिसम्बर २०१६ को अखिलेश यादवके शासन कालमें प्राथमिक विद्यालयोंके लिए उर्दू शिक्षकोंकी भर्ती आरम्भ हुई थी । २३ मार्च २०१७ को योगी शासनने भर्ती प्रक्रियाको रोक दिया । इसे एक वर्ष तक आगे नहीं बढाया गया । इस कारण उम्मीदवार उच्च न्यायालय गए । उच्च न्यायालयने भर्ती प्रक्रियाको पूर्ण करनेके लिए मूल शिक्षा विभागको निर्देश दिया । यद्यपि, मूल शिक्षा विभागके अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रभात कुमारने सोमवारको कहा कि प्राथमिक विद्यालयोंमें बडी संख्यामें उर्दू शिक्षक कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि भर्तीकी आवश्यकता नहीं थी ।

“जिस भाषाका न कोई वैज्ञानिक आधार है और संस्कृत सदृश देवभाषाको छोड जब किसी अन्य निरर्थक भाषाको तुष्टिकरणके आधारपर प्रोत्साहन दिया जाता रहा हो, उसे बन्द करना ही उचित है” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution