अक्तूबर १३, २०१८
लखनऊमें सचिवालयके (एनेक्सीके) सामने बीच सडकपर नमाज पढने और प्रधानमन्त्री, मुख्यमन्त्रीको अपशब्द कहनेके आरोपमें एक व्यक्तिको बन्दी बनाया गया है । इस प्रकरणमें पुलिसने रफीक अहमद नामके व्यक्तिको बन्दी बनाया है । बताया जा रहा है कि रफीकने देर शाम एनेक्सीके सामने बीच सडकपर नमाज पढी और साथ ही इसने मुख्यमन्त्री और प्रधानमन्त्रीके विरुद्ध नारेबाजी की ।
सचिवालयके सामनेसे गुजरने वालोंके लिए ये काफी चौंकाने वाला प्रकरण था । एक व्यक्तिको शामको बीच सडकपर नमाज पढते देख लोगोंने अपनी गाडियां रोक दी और जब वह नमाज पढकर अपना वाहन लेकर भागा तब लोगोंने अपने वाहन बढाएं ।
इस घटनाके समय मुख्यमन्त्री सचिवालयमें (एनेक्सी) अधिकारियोंकी बैठक ले रहे थे । सुरक्षाके सन्दर्भ से चौंकने वाली बात यह थी कि कमरमें चाकू लगाए यह व्यक्ति सडक जाम कर नमाज पढता रहा और पुलिसने उसे रोका तक नहीं ! यद्यपि, लखनऊ पुलिसने इस घटनाके पश्चात प्रकरण प्रविष्ट कर आरोपीको बन्दी बना लिया है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply