राजदके विज्ञापनपटमें (पोस्टर) तेजस्वीको राम और नीतीशको रावण दिखाया गया !


अक्तूबर १७, २०१८

दशहराके अवसरपर पटनामें विज्ञापनपटके द्वारा आरोप-प्रत्यारोप (पोस्टर वार) जारी है । पहले कांग्रेसका तो अब इसमें राजद भी आ गया है; लेकिन राजदके लगे विज्ञापन पटपर (पोस्टर पर), जिसमें तेजस्वी यादवको राम और मुख्यमन्त्री नीतीश कुमारको दशानन दिखाया गया है, उसपर विवाद आरम्भ हो गया है । कांग्रेसने इसपर कडी आपत्ति प्रकट की है । राजदके कार्यकर्ताओंने दल कार्यालयके (पार्टी ऑफिस) ठीक सामने यह विज्ञापनपट (पोस्टर) लगाया है, जिसपर आते-जाते सबकी निगाहें ठहर जा रही हैं । इस प्रकारका विवादित पट लोगोंके लिए चर्चाका विषय बन रहा है ।

वहीं राजदद्वारा लगाए गए इस पटपर कांग्रेसने कहा कि नीतीश कुमार केवल नेता नहीं बिहारके मुख्यमन्त्री भी हैं और मुख्यमन्त्रीको रावण दिखाना अनुचित है ! कांग्रेसके ही सांसद अखिलेश सिंहने भी कहा कि तेजस्वी राम हो सकते हैं; लेकिन किसी औरको रावण दिखाना सही नहीं है । इसपर राजदके प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगनने कहा कि रावण अत्याचारका प्रतीक है । बिहारमें अपराध, दुष्कर्मकी घटनाएं बढ रही हैं । हमने किसी व्यक्ति विशेषको नहीं, वरन सरकारको लक्ष्य किया है ।

हिन्दुओं ! सम्पूर्ण वर्ष हिन्दुत्वको जी भरकर कोसने वाले, मतदान आते ही अपने उसी मुखद्वारा राम-लक्ष्मण क्यों करने लगते हैं, इसपर स्वयं विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution