आतंकियोंके स्नाइपर राइफलसे आक्रमणमें ‘एसएसबी’ जवान हुतात्मा और कुलगाममें दो भिन्न मुठभेडोंमें ५ आतंकी ढेर, ३ जवान हुतात्मा, ६ नागरिकोंकी मृत्यु !!


अक्तूबर २१,२०१८

आतंकियोंने रविवार २१, अक्तूबर रात जम्मू-कश्मीरके त्रालमें स्नाइपर राइफलका प्रयोग कर सीआरपीएफ शिविरमें तैनात जवानोंको लक्ष्य बनाया । इसकी चपेटमें आनेसे ‘एसएसबी’का जवान हुतात्मा हो गया ! बताया जा रहा है कि आतंकियोंके पास रात्रिमें देखने वाले (नाइट विजन) उपकरण थे ! यह प्रथम बार है जब आतंकियोंने स्नाइपर राइफलका प्रयोग किया । आक्रमणका उत्तरदायित्व जैशने लिया है ।

सूत्रोंके अनुसार इस आक्रमणसे पूर्व आतंकियोंने शिविरका निरीक्षण किया था । जवानोंको उत्तरदायित्व  परिवर्तनके (समय उनको लक्ष्य बनाया गया । इससे जवान विजय कुमार गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया । उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्होंने प्राण त्याग दिए । चिकित्सकोंके अनुसार उसके सिरमें गोली लगी थी । उनका संज्ञान विनय कुमारके रूपमें हुआ है । ड्यूटीमें तैनात जवानोंने कार्यवाही की; लेकिन आतंकी अन्धकार होनेके कारण भाग निकले !

रविवार २१, अक्तूबरको दो अभियानमें पांच आतंकी मार गिराए गए । तीन जवान हुतात्मा हो गए ! इस मध्य भिडन्त स्थलपर विस्फोटमें छह नागरिक भी मारे गए हैं । दो दर्जनसे अधिक नागरिक चोटिल हुए हैं ! दक्षिणी कश्मीरके कुलगाममें मुठभेड तो राजोरीके सुंदरबनीमें सीमापर घुसपैठके प्रयासको असफल बनाया गया है । राज्यपालने विस्फोटमें मारे गए लोगोंके प्रति संवेदना व्यक्त की है । साथ ही मारे गए लोगोंके परिवार वालोंको एक लाख रुपये तत्काल सहायताकी घोषणा की है ।

दक्षिणी कश्मीरके कुलगामके लारू गांवमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर सुरक्षा बलोंने शनिवार, २० अक्तूबरको देर रात्रि अन्वेषण अभियान चलाया । इस मध्य एक मकानमें छिपे आतंकियोंने घेरा कडा होता देख सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी ! कार्यवाहीमें तीन आतंकी मार गिराए गए ! इनका संज्ञान शोपियां जनपदके वानगामके शाहिद उल इस्लाम तांत्रे, कुलगामके आरवानीके याजिल मकरू व अवाहतूके जुबैर लोनके रूपमें हुआ है । तीनों जैशके आतंकी बताए जाते हैं ।

मुठभेड समाप्त होनेके पश्चात जब सुरक्षा बलके जवान वहांसे चले गए तो काफी संख्यामें स्थानीय लोग उस मकानको देखनेके लिए पहुंचे, जहां आतंकी छिपे थे । बताते हैं कि इसी समय मलबेमें दबा आतंकियोंका विस्फोटक (ग्रेनेड) विस्फोट कर गया ! इसमें दो दर्जनसे अधिक लोग गंभीर रूपसे चोटिल हो गए, इनमें से छहकी मृत्यु हो गई !

डीजीपी दिलबाग सिंहने विस्फोटमें छह लोगोंके मारे जानेकी पुष्टि की है । बताया कि मना करनेके बाद भी लोग मुठभेड स्थल तक पहुंचे । इस मध्य मलबेमें दबा आतंकियोंका ग्रेनेड फटनेसे कई लोग चोटिल हो गए । इन्हें अनन्तनाग व श्रीनगरके चिकित्सालयमें पहुंचाया गया ।

वहीं, राजोरी जनपदमें सीमापर सुन्दरबनी क्षेत्रमें सेनाने घुसपैठके प्रयासको असफल करते हुए दो घुसपैठियोंको मार गिराया । रविवार, २१ अक्तूबरको दोपहर लगभग पौने दो बजे पेट्रोलिंग दलने सीमापर संदिग्ध गतिविधि देखी । पाया कि आतंकियोंका एक दल घुसपैठका प्रयास कर रहा है । ललकारनेपर आतंकियोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । इसमें ें दो आतंकी मार गिराए गए और जवान भी हुतात्मा हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूपसे चोटिल हुआ है !

 

“स्वतन्त्रताके समय किए गए अनुचित निर्णयोंका परिणाम आज भी देश भोग रहा है कि प्रायः जवान मरते रहते हैं ! महाकालसे यही प्रार्थना है कि आतंकके पोषक पाकिस्तानका शीघ्र विनाश हो व हिन्दवी राष्ट्रकी स्थापना हो”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : अमर उजाला



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution