अक्तूबर २१,२०१८
आतंकियोंने रविवार २१, अक्तूबर रात जम्मू-कश्मीरके त्रालमें स्नाइपर राइफलका प्रयोग कर सीआरपीएफ शिविरमें तैनात जवानोंको लक्ष्य बनाया । इसकी चपेटमें आनेसे ‘एसएसबी’का जवान हुतात्मा हो गया ! बताया जा रहा है कि आतंकियोंके पास रात्रिमें देखने वाले (नाइट विजन) उपकरण थे ! यह प्रथम बार है जब आतंकियोंने स्नाइपर राइफलका प्रयोग किया । आक्रमणका उत्तरदायित्व जैशने लिया है ।
सूत्रोंके अनुसार इस आक्रमणसे पूर्व आतंकियोंने शिविरका निरीक्षण किया था । जवानोंको उत्तरदायित्व परिवर्तनके (समय उनको लक्ष्य बनाया गया । इससे जवान विजय कुमार गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया । उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्होंने प्राण त्याग दिए । चिकित्सकोंके अनुसार उसके सिरमें गोली लगी थी । उनका संज्ञान विनय कुमारके रूपमें हुआ है । ड्यूटीमें तैनात जवानोंने कार्यवाही की; लेकिन आतंकी अन्धकार होनेके कारण भाग निकले !
रविवार २१, अक्तूबरको दो अभियानमें पांच आतंकी मार गिराए गए । तीन जवान हुतात्मा हो गए ! इस मध्य भिडन्त स्थलपर विस्फोटमें छह नागरिक भी मारे गए हैं । दो दर्जनसे अधिक नागरिक चोटिल हुए हैं ! दक्षिणी कश्मीरके कुलगाममें मुठभेड तो राजोरीके सुंदरबनीमें सीमापर घुसपैठके प्रयासको असफल बनाया गया है । राज्यपालने विस्फोटमें मारे गए लोगोंके प्रति संवेदना व्यक्त की है । साथ ही मारे गए लोगोंके परिवार वालोंको एक लाख रुपये तत्काल सहायताकी घोषणा की है ।
दक्षिणी कश्मीरके कुलगामके लारू गांवमें आतंकियोंकी उपस्थितिकी सूचनापर सुरक्षा बलोंने शनिवार, २० अक्तूबरको देर रात्रि अन्वेषण अभियान चलाया । इस मध्य एक मकानमें छिपे आतंकियोंने घेरा कडा होता देख सुरक्षा बलोंपर गोलीबारी आरम्भ कर दी ! कार्यवाहीमें तीन आतंकी मार गिराए गए ! इनका संज्ञान शोपियां जनपदके वानगामके शाहिद उल इस्लाम तांत्रे, कुलगामके आरवानीके याजिल मकरू व अवाहतूके जुबैर लोनके रूपमें हुआ है । तीनों जैशके आतंकी बताए जाते हैं ।
मुठभेड समाप्त होनेके पश्चात जब सुरक्षा बलके जवान वहांसे चले गए तो काफी संख्यामें स्थानीय लोग उस मकानको देखनेके लिए पहुंचे, जहां आतंकी छिपे थे । बताते हैं कि इसी समय मलबेमें दबा आतंकियोंका विस्फोटक (ग्रेनेड) विस्फोट कर गया ! इसमें दो दर्जनसे अधिक लोग गंभीर रूपसे चोटिल हो गए, इनमें से छहकी मृत्यु हो गई !
डीजीपी दिलबाग सिंहने विस्फोटमें छह लोगोंके मारे जानेकी पुष्टि की है । बताया कि मना करनेके बाद भी लोग मुठभेड स्थल तक पहुंचे । इस मध्य मलबेमें दबा आतंकियोंका ग्रेनेड फटनेसे कई लोग चोटिल हो गए । इन्हें अनन्तनाग व श्रीनगरके चिकित्सालयमें पहुंचाया गया ।
वहीं, राजोरी जनपदमें सीमापर सुन्दरबनी क्षेत्रमें सेनाने घुसपैठके प्रयासको असफल करते हुए दो घुसपैठियोंको मार गिराया । रविवार, २१ अक्तूबरको दोपहर लगभग पौने दो बजे पेट्रोलिंग दलने सीमापर संदिग्ध गतिविधि देखी । पाया कि आतंकियोंका एक दल घुसपैठका प्रयास कर रहा है । ललकारनेपर आतंकियोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । इसमें ें दो आतंकी मार गिराए गए और जवान भी हुतात्मा हुए हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूपसे चोटिल हुआ है !
“स्वतन्त्रताके समय किए गए अनुचित निर्णयोंका परिणाम आज भी देश भोग रहा है कि प्रायः जवान मरते रहते हैं ! महाकालसे यही प्रार्थना है कि आतंकके पोषक पाकिस्तानका शीघ्र विनाश हो व हिन्दवी राष्ट्रकी स्थापना हो”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply