केरल नन दुष्कर्ममें होशियारपुरमें मुख्य साक्ष्यका (गवाहका) मिला शव, हत्याकी आशंका !


अक्तूबर २२, २०१८

केरलमें ननके साथ बलात्कार प्रकरणके साक्ष्य (गवाह) फादर कुरियाकोज कट्टुथारा सोमवार, २२ अक्तूबरको पंजाबके होशियारपुर जनपदके दसुयामें रहस्यमय परिस्थितियोंमें मृत मिले ! कट्टुथारा आज प्रातः अपने कक्षमें बेसुध मिले थे, जिसके पश्चात् उन्हें स्थानीय चिकित्सालयमें ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया ! उधर, फादरके परिजनोंका कहना है कि उनकी मृत्युके पीछे दुष्कर्मके आरोपीका हाथ हो सकता है । परिजनोंका कहना है कि फादर कुरियाकोजने बताया था कि उनके प्राणोंको संकट है । परिवार वालोंकी मांग है कि मौतकी जांच होनी चाहिए और जो भी साक्ष्य हैं उनको पुलिसकी सुरक्षा भी देनी चाहिए ।

जबकि पुलिसने बताया कि जांचके (पोस्टमार्टमके) पश्चात ही मृत्युका कारण ज्ञात हो पाएगा । पुलिसके अनुसार उनके शरीरपर किसी प्रकारके चोटके कोई निशान नहीं है । पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ए आर शर्माने कहा, ‘‘कक्षमें वमनके (उलटीके) निशान है !” डीएसपीने कहा, ‘‘विसराके ब्यौरेको जांचके लिए भेजा जाएगा, जिसके पश्चात् ही मौतका कारण ज्ञात हो पाएगा ।’’

पादरीको १५ दिवस पूर्ल ही दसुयाके कैथोलिक गिरिजाघरमें स्थानान्तरित किया गया था । वह गिरिजाघरके परिसरमें रह रहे थे स्विद्यालयकूल भी दसुयाके धर्मपुरमें गिरिजाघरके परिसरमें स्थित है । होशियारपुर उपायुक्त ईशा कालियाने कहा, ‘‘पुलिस प्रकरणकी जांच कर रही है ।”

केरलमें पादरीके परिजनोंने कहा कि वह बिशपके विरुद्घ सामने आनेके पश्चात् ही कट्टुथाराकी सुरक्षाको लेकर चिंतित थे । परिजनोंने प्रकरणकी गहन जांच सहित पोस्टमार्टम ‘अलाप्पुझा मेडिकल महाविद्यालय’में करानेकी मांग भी की है । कट्टुथाराने बिशप फ्रैंको मुलक्कलके विरुद्घ गवाही दी थी, जिसपर ननके बलात्कारका आरोप है ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution