‘हलाला’पर देवबंदका फतवा, कहा कि योजनाबद्ध हलाला इस्लाममें अयोग्य !


अक्तूबर २३, २०१८

सहारनपुर स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंदने ‘हलाला प्रथा’को लेकर आदेश जारी किया है । अपने फतवेमें (आदेशमें) दारुल उलूम देवबंदने कहा कि एक योजनाके अन्तर्गत कराया गया हलाला, इस्लाममें ‘नापंसद और नाजायज’ (अयोग्य) है ! मोहल्ला अब्दुलहक निवासी मोहम्मद उस्मानने दारुल उलूमके फतवा विभागमें मुफ्तियोंकी खण्डपीठसे लिखितमें हलालाको लेकर प्रश्न किया था, जिसके उत्तरमें मुफ्तियोंने कहा कि तलाकके पश्चात् वह महिला, शौहरपर ‘हराम’ हो जाती है । उन्होंने कहा कि महिलाको ये अधिकार मिल जाता है कि वह तलाक देने वाले पुरुषके अतिरिक्त जिस किसी भी व्यक्तिसे चाहे निकाह कर सकती है । इसके पश्चात् यदि कुछ लोग हलालाके नामपर बैठकर यह निर्धारित कर देते हैं कि महिला दूसरे व्यक्तिके साथ केवल हलाला करेगी और पुनः अपने पुराने पतिके साथ निकाह करेगी तो यह अनुचित है ।

देवबन्दी उलेमा मुफ्ती असद कासमीने बताया कि इस्लाममें ये अयोग्य है और इसे इस्लाममें ‘लानत’ माना गया है । महिलापर तीन तलाक होनेके पश्चात् उसे दूसरा विवाह करनेका पूर्ण अधिकार हो जाता है । उसपर किसी भी प्रकारका दबाव डालना योग्य नहीं है ।
उन्होंने बताया कि इस्लाममें महिलाको स्वततन्त्रता है कि वह अपने पहले पतिके अतिरिक्त जिसे चाहे अपने विवाहके लिए चुन सकती है । मुफ्ती असद कासमीने बताया कि पहले पतिसे पुनः विवाह करनेके लिए दूसरे पतिसे बलात् तलाक कराना योग्य नहीं है, लेकिन यदि दूसरा पति स्वयं ही किसी कारणसे उसको तलाक दे दें, तो पुनः महिलाको विवाहका अधिकार हो जाएगा ।

“हमारे पूर्वजोंने एकल विवाहके नियम दिए, जो मनुष्यकी ईश्वर प्राप्तिकी यात्रा सबल बनाए । क्या यह पशु समान बहु-विवाह अथवा विवाह हीन उच्छृंखलतामें सम्भव है क्या ? इससे सनातनकी महानता ज्ञात होती है ।” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution