बदला लेनेके लिए ससुरने बहूसे किया दुष्‍कर्म, धर्मान्ध पतिने तीन तलाक दिया


अक्तूबर २६, २०१८

देवरनिया थाना क्षेत्रमें एक महिलाके भाई व उसकी ननदके मध्य प्रेम प्रसंग होनेसे दोनोंने घरसे भागकर निकाह कर लिया । महिलाके ससुर और पतिको यह बात अच्छी नहीं लगी और क्रोधमें बदला लेनेके लिए ससुरने अपनी ही बहूके साथ दुष्कर्म कर डाला ! जबकि पतिने भी तीन तलाक बोलकर उससे सम्बन्ध विच्छेद कर लिया । पीडिताने एडीजीसे न्‍याय दिलानेकी प्रार्थना की तो उनके निर्देशपर पुलिसने पति, ससुर सहित छहके विरुद्घ प्राथमिकी प्रविष्ट कर ली है ।


देवरनियामें एक महिलाका निकाह २४ जून २०१८ को उसके ही गांवके एक युवकके साथ हुआ था । निकाहके कुछ दिवसोंके पश्चात् ही ससुराली दहेजमें बोलेरो वाहनकी मांग करने लगे ! उसे प्रताडित किया जाने लगा । इसी मध्य महिलाके भाई और उसके पतिकी बहनमें प्रेम प्रसंग हो गया । दोनोंके घरवालोंको जब ज्ञात हुआ तो उन लोगोंने उनके मिलनेपर प्रतिबन्ध लगा दिया । इसपर गत १० अगस्त २०१८ को दोनों घर से भाग गए और निकाह कर लिया । आरोप है कि इसपर महिलाके ससुर और पति आग बबूला हो उठे और ससुरने बदला लेनेके लिए बहूके साथ दुष्कर्म किया । वहीं, पतिने भी उसे तीन तलाक देकर घरसे निकाल दिया । पीडिताने प्रकरणमें एडीजीसे न्यायकी विनती की है । एडीजीके आदेशपर महिलाकी ओरसे पति, ससुर, सास सहित छह लोगोंके विरुद्घ अभियोग प्रविष्ट कर लिया गया है ।

 

“क्या देवबन्दी उलेमा, जो कुछ दिवस पूर्व तीन तलाकके पक्षधर बन इस अवैज्ञानिक व महिलाओंका शोषण करने वाली निरर्थक प्रथाकी पैरवी कर रहे थे, कुछ कहेंगें ? औ
प्रशासन मुस्लिम महिलाओंकी परिस्थितिमें सुधार हेतु ऐसे प्रकरणमें त्वरित सुनवाई व दण्ड विधान करे, ऐसी अपेक्षा है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution